Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PF, चेक पेमेंट, LPG ....1 सितंबर 2021 से बदल गए ये 8 बड़े नियम, सीधा आपकी जेब पर असर

PF, चेक पेमेंट, LPG ....1 सितंबर 2021 से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, सीधा आपकी जेब पर असर

नई दिल्ली, 30 अगस्त। सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है। नए महीने के साथ ही आपके आसपास कई चीजें बदल गई। चाहे आपका बैंक खाता हो या चेक पेमेंट, पीएफ अकाउंट से जुड़ा नियम हो या फिर एलपीजी के दाम या फिर ड्राइविंग से जुड़े नियम, 1 सितंबर से कई नियम बदल चुके हैं। इन बदले हुए नियम के बारे में आपको जानकारी जरूर होनी चाहि आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Recommended Video

    1st September से होने वाले इन बड़े बदलावों का आपकी जेब पर होगा सीधा असर | वनइंडिया हिंदी
     1 सितंबर से बदल जाएंगे PF से जुड़े नियम

    1 सितंबर से बदल जाएंगे PF से जुड़े नियम

    नौकरीपेशा लोगों के लिए ये खबर जरूरी हैं। 1 सितंबर से पीएफ के नियम में बदलाव होने जा रहा है। EPFO ने इसके बारे में अपने खाताधारकों को पहले से जानकारी दी है, जिसमें कहा गया है कि 1 सितंबर से अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर( UAN) को आधार से लिंक करना अनिवार्य हैं। ऐसा नहीं करने पर आपके खाते में नियोक्ता की रकम नहीं आएगी। यानी पीएफ की रकम को पाने के लिए आपको अपने यूएएन नबंर को आधार( Aadhaar) से लिंक करना होगा। पीएफओ ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत PF खाते को आधार से लिंक का फैसला लिया था। अगर 31 अगस्त तक आपका पीएफ खाता आधार से लिंक नहीं होता है, तो पीएफ खाते में जमा होने वाली नियोक्ता योगदान को रोका जा सकता है।

     बदल जाएगा चेक पेमेंट का नियम

    बदल जाएगा चेक पेमेंट का नियम

    1 सितंबर से अधिकांश बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम (positive pay system) को लागू करना जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश पर बैंकों ने य फैसला लिया है। एक्सिस बैंक (Axis Bank) की ओर से खाताधारकों को ईमेल, एसएमएस के जरिए ये जानकारी दी जा रही है। खाताधारकों को नए नियम के बारे में जानकारी दी जा रही है। 1 सितंबर से चेक जारी करने से पहले खाताधारकों को इसकी पूरी डिटेल्स बैंक को पहले देनी होगी। अगर आप चेक की पूरी जानकारी पहले से बैंक को नहीं देंगे तो बैंक चेक को कैंसिल कर सकता है। RBI ने 50000 रुपए या इससे अधिक के चेक पेमेंट पर पॉजिटिव पेमेंट को लागू करने का निर्देश दिया है, जिसे बैंक अपनी सुविधानुसान अपना सकते हैं।

     PNB ने देगा झटका

    PNB ने देगा झटका

    1 सितंबर से पंजाब नेशनल बैंक अपने खाताधारकों को झटका देगा। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने खाताधारकों को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। बैंक ने अपने ग्राहकों की बचत को कम करने की तैयारी कर ली है। बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला किया है। पंजाब नेशनल बैंक( Punjab National Bank) ने 1 सितंबर से सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को घटाने का फैसला किया है। PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक 1 सितंबर से सेविंग्स अकाउंट है, उनकी ब्याज दरों में कटौती की जाएगी।

     LPG के दाम

    LPG के दाम

    हर महीने की तरह 1 सितंबर को फिऱ से गैस सिलेंडर के दाम तय दि गए हैं। हाल ही में तेल कंपनियों के रसोई गैस की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब आम जनता को फिर से चिंता फिर स बढ़ गई। 1 सितंबर को गैस सिलेंडर के दामों में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। सिलंडर क दामों में 25 रुप की बढ़ोतरी कर दी गई है।

     बदल जाएगा कार इंश्योरेंस का नियम

    बदल जाएगा कार इंश्योरेंस का नियम

    आपको बता दें कि 1 सितंबर से कार इंश्य़ोरेंस के नियम में बदलाव आ जाएगा। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब 1 सितंबर से वाहनों की बिक्री के साथ ही बंपर टू बंपर इंश्योरेंस अनिवार्य होगा। ये बीमा 5 सालों के लिए होगा। आपको बता दें कि इस इंश्योरेंस में वाहनों के उन हिस्सों को भी कवर मिलेगा, जिन्हें अब तक कार इंश्योरेंस में जगह नहीं दी जाती थी।

     जीएसटी आर-1 में बदलाव

    जीएसटी आर-1 में बदलाव

    1 सितंबर से GST के लिए प्रौद्योगिकी सुविधाओं का प्रबंधन करने वाले जीएसटीएन ने टैक्सपेयर्स क लिए बदलाव किया है। केंद्रीय जीएसटी नियमों के तहत अब 1 सितंबर से जीसटी नियम-59 (6) अमल में आ जायेगा। इस नियम के बाद अगर कोई कारोबारी 2 महीने के दौरान फार्म जीएसटीआर-3बी में रिटर्न नहीं भरता तो ऐसे में उस कारोबारी को माल या सेवाओं या दोनों की दी गई आपूर्ति का विवरण फॉर्म जीएसटीआर-1 में दाखिल करने की इजाजत नहीं मिलेगी।

    SBI खाताधारक ध्यान दें

    SBI खाताधारक ध्यान दें

    देश के सबसे बड़ बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वो 30 सितंबर तक आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक कर लें। ऐसा नहीं करने पर ट्रांजैक्शन में दिक्कत आ सकती है।

    राजधानी का सफर होगा सुहाना

    राजधानी का सफर होगा सुहाना

    1 सितंबर से पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में अत्याधुनिक तेजस रेक लगाए जाएंगे। यानी राजधानी ट्रेन तेजस रेक के साथ पटरी पर दौड़ेगी। यानी 1 सितंबर से पटना राजधानी तेजस राजधानी होगी। हालांकि किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+