Paytm को एक और झटका, IPO के बाद Paytm Mall ने छिना ये दर्जा

नई दिल्ली। मोबाइल वॉलेट और ई कॉमर्स कंपनी पेटीएम को बड़ा झटका लगा है। पेटीएम को जहां आईपीओ में भारी भरकम नुकसान हुआ तो वहीं अब पेटीएम मॉल को जोर का झटका लगा है। Hurun की रिपोर्ट के मुताबिक पेटीएम मॉल से यूनिकॉर्न का दर्जा छिन गया है। अपनी रिपोर्ट में Hurun ने कहा है कि पेटीएम मॉल का कारोबार साल 2020 में 3 बिलियन डॉलर था, जो अब 1 बिलियन डॉलर से भी नीचे आ गया है।

 After Lost 9 Billion Dollar in IPO One More Shock for Paytm, Paytm Mall Loses its Unicorn Status

कंपनियों को यूनिकॉर्न का दर्जा तब मिलता है, जब उसकी वैल्युएशन 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाती है। पेटीएम मॉल का वैल्युएशन 1 बिलियन डॉलर से भी कम हो गया है, जिसकी वजह से इसे इस कैटेगरी कर दिया गया है। गौरतलब है कि साल 2016 में पेटीएम मॉल की शुरुात की गई थी। साल 2018 में कंपनी की साझेदारी सॉफ्टबैंक के साथ हुई, जिसके बाद इसे यूनिकॉर्न का दर्जा मिला। कंपीन का वैल्युएशन उस वक्त 2.86 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।

अगर बात करें यूनिकॉर्न दर्जा की तो भारत 54 कंपनियों के पास यूनिकॉर्न का दर्जा है। आरको बता दें कि नवंबर महीने में पेटीएम ने अपना आईपीओ लॉन्च कर शेयर बाजार में दस्तक की, लेकिन ऐसा करना पेटीएम के लिे उल्टा साबित हुआ। शेयर बाजार में Paytm IPO की निगेटिव लिस्टिंग हुई। निवेशकों को बड़ा झटका लगा तो वहीं कंपनी का मार्केट कैप नीचे खिसक गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+