जियो के बाद अब एयरटेल लाने वाला है सस्ता 4जी फीचर फोन

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन लॉन्च किए जाने के बाद अब एयरटेल भी अपना फोन लाने वाला है। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल की तैयारी है कि वह 4जी वाला फीचर फोन लॉन्च करे। आइए जानते हैं क्या है एयरटेल का प्लान।

एयरटेल ला रहा है 4जी फीचर फोन

एयरटेल ला रहा है 4जी फीचर फोन

गुरुवार को लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक अब एयरटेल भी जल्द ही सस्ता 4जी फीचर फोन लाने वाला है। हालांकि, जब रिलायंस की तरफ से जियो फोन लॉन्च किया गया था, तभी से यह चर्चा हो रही थी कि अब जल्द ही अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तरफ से भी ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं। अब एयरटेल की तरफ से ऐसा कदम उठाया भी जा रहा है।

4जी वॉइस नेटवर्क होगा शुरू

4जी वॉइस नेटवर्क होगा शुरू

रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल VoLTE सर्विस भी शुरू करेगी। कंपनी के सीईओ और एमडी गोपाल विट्टल के अनुसार मार्च 2018 तक कंपनी यह सेवा शुरू कर देगी। रिलायंस जियो के ऑफर्स की वजह से एयरटेल का मुनाफा इस साल की पहली तिमाही यानी 30 जून को खत्म हुई तिमाही में घटकर 367 करोड़ रुपए हो गया है, जो एक साल पहले 1462 करोड़ रुपए था।

क्या है जियो फोन?

क्या है जियो फोन?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने पर कंपनी की तरफ से एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया है। यह फोन सभी रिलायंस जियो यूजर्स को मुफ्त में दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1500 रुपए जमा करने होंगे। ये पैसे आपको तीन साल बाद फोन वापस करने पर वापस भी मिल जाएंगे। इस तरह से आपको मुफ्त में यह फोन मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+