बंधन बैंक में है खाता तो जरूर पढ़ें ये खबर, RBI ने लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता बंधन बैंक में है तो आपके लिए ये खबर बेहद खास है। बंधन बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है। RBI ने बंधन बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बैंक द्वारा आरबीआई के गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करने की वजह से बैंक पर ये जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल बंधन बैंक को प्रवर्तक हिस्सेदारी कम करके 40 प्रतिशत पर लाना था, लेकिन बैंक तय समयसीमा के भीतर ऐसा करने में असफल रहा, जिसके बाद बैंक पर आरबीआई की ओर से जुर्माना लगाया गया है। बंधन बैंक को केन्द्रीय बैंक से 2014 में सामान्य बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त हुआ था । साल 2015 के अगस्त से बैंक ने बैंक के तौर पर अपना काम शुरू कर दिया। बैंक को अपना काम शुरू करने के 3 साल के भीतर प्रवर्तन हिस्सेदारी को 40 फीसदी पर लाना था। बंधन फाइनेंसियल होल्डिंग्स लिमिटेड की हिस्सेदारी को इस स्तर पर लाने में असफल रहा, जिसके बाद बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पुणे की जनता सहकारी बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जनता सहकारी बैंक के साथ-साथ देश के कुछ बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरबीआई ने पुणे के जनता सहकारी बैंक, जलगांव पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने जनता सहकारी बैंक पर 1 करोड़ और जलगांव पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications