वोडाफोन का नया प्लान- 555: अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के साथ और भी बहुत कुछ
Recommended Video

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के चलते बाकी की टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। रिलायंस जियो के अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा को टक्कर देने के लिए आइडिया के बाद वोडाफोन ने एक के बाद एक प्लान निकाला है। आइडिया के 555 रुपए के प्लान के बाद अब वोडाफोन ने भी अपने कस्टमर्स के लिए 555 रुपए का बेहतरीन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ और भी सुविधाएं मिल रही है। आइए आपको बता दें इस प्लान के तहत आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलने वाली है।

वोडाफोन का 555 रुपए का प्लान
वोडाफोन ने 555 रुपए वाला प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन के इस प्लान के तहत आपको 84 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान के तहत कॉलिंग और डेटा की वैधता 84 दिनों की है। इसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी की सुविधा मिल रही है। वहीं हर दिन 100 मैसेज की सुविधा भी मिलेगी।

कॉलिंग के लिए शर्तें
वोडाफोन के 555 रुपए के प्लान के तहत आपको न केवल 84 दिनों की अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है बल्कि रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान के तहत प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट की है, वहीं हर हफ्ते आप 1000 मिनट तक बातें कर सकते हैं।

आइडिया के प्लान के है अलग
वोडाफोन का ये प्लान आइडिया के 555 रुपए के प्लान से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इस प्लान के तहत वोडाफोन के कुछ ही सर्किल में इसकी सुविधा मिलती है, जबकि आइडिया का प्लान पूरे देशभर में लागू है। वहीं वोडाफोन का यह प्लान 2G/3G/4G हैंडसेट यूजर्स ले सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी बात ये है कि इसे केवल वहीं यूजर्स ले सकते हैं, जो मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी के जरिए दूसरे ऑपरेटर्स से वोडाफोन में आते हैं

वोडाफोन का छोटा चैंपियन
वोडाफोन ने अपने प्री-पेड यूजर्स के लिए छोटा चैंपियन रिचार्ज पैक पेश किया है। इस रिचार्ज पैक लकी कीमत मात्र 38 रुपए रखी गई है। भले ही दाम कम हो, लेकिन इसके फायदे बहुत है। इस रिचार्ज पैक के तहत यूजर्स को 100 मिनट लोकल और एसटीडी की कॉलिंग मिल रही है। कॉलिंग के साथ-साथ 100एमबी डेटा भी मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications