फ्रांस में भी UPI से होगा लेनदेन, अब 5 देशों में काम करेगा भारत का ऐप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच भारतीय यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस को लेकर समझौता हुआ है। इस समझौते के बाद भारत का यूपीआई फ्रांस में काम करेगा। इससे दोनों देशों के नागरिकों को भुगतान करने में आसानी होगी।
प्रधानमंत्री ने फ्रांस में यूपीआई के बारे में बोलते हुए कहा कि भारत के यूपीआई के इस्तेमाल को लेकर यहां समझौता हुआ ह। इसकी शुरुआत आने वाले कुछ दिनों में आईफिल टॉवर से होगी, अब भारतीय पर्यटक यहां यूपीआई के जरिए रुपए से अपना भुगतान कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब आप यहां मोबाइल फोन पर सिर्फ यूपीआई एप को डाउनलोड करके रखिए, आप पूरे देश में घूम लेंगे और आपको एक भी रुपए कैश की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत में अब हर क्षेत्र में लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं और ़ डिजिटल भुगतान कर रहे हैं।
आप हर जगह आसानी से फोन से भुगतान कर सकते हैं। बिना जेब में पैसा रखे आप पूरा भारत घूम सकते हैं। आज भारत में बैंकिंग सर्विस चौबीस घंटे हर जगह लोगों की उंगलियों पर है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर गवर्नेंस का हिस्सा बन चुका है।
बता दें कि नेशनल पेमेंट्स को-ऑपरेशन ऑफ इंडिया यूपीआई को मुहैया कराने वाली संस्था है, उसने फ्रांस के साथ एक एमओयू साइन किया है। फ्रांस की पेमेंट सिस्टम लाइरा ने एनपीसीआई के साथ समझौता किया है।
इस साल यूपीआई और सिंगापुर के पेनाऊ के बीच समझौता हुआ था। जिसके बाद दोनों देशों के नागरिक ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अब एनपीसीआई अमेरिका, यूरोपियन देशों और वेस्ट एशिया में भी अपनी सेवाएं मुहैया करने पर काम कर रहा है।
बता दें कि वर्ष 2020 में भारत ने सिंगापुर, 2021 के साथ भूटान और 2022 में नेपाल और यूएई के साथ समझौता किया था, जिसके बाद इन देशों में यह सेवा उपलब्ध है और यहां यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications