नोटबंदी के बाद भी 2.1 बिलियन डॉलर का सोना किया गया आयात

केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद भी सोने के आयात में नहीं हुई है कमी, पिछले नौ दिनों भारी खरीद जारी

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद जिस तरह से सोने की खरीद में बढ़ोत्तरी हुई है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस फैसले का सर्राफा व्यापारियों को काफी फायदा हो रहा है। नोटबंदी के बाद भी सोने के आयात में किसी भी तरह की कमी नहीं आई है।

gold

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, जानिए क्‍या है आज का भाव

नवंबर में किया गया 2.8 बिलियन का सोना आयात

डीएफएमस थॉमसन रायटर्स के मुताबिक नवंबर के शुरुआत 17 दिनों में 2.8 बिलियन डॉलर का सोना आयात किया गया है। जिसमें से 2.1 बिलियन डॉलर का सोना नोटबंदी के बाद देश में आयात किया गया है।

पिछले साल नवंबर के महीने में 98 टन सोना यानि 3.54 बिलियन का सोना आयात किया गया था। जबकि अक्टूबर 2016 में 84 टन सोना आयात किया गया था, जिसकी कुल कीमत 3.5 बिलियन डॉलर है।

नोटबैन का विरोध करना राष्ट्रद्रोह के बराबर: रामदेव

शादी-ब्याह अहम वजह

बुलियन सोना व्यापारी इसकी कई अलग-अलग वजहें बता रहे हैं। उनका कहना है कि बाजार अस्थिर हो गया है। नोटबंदी के बाद सोने की खरीद शादी-ब्याह को देखते हुए काफी बढ़ गई है। ऐसे कई सर्राफा व्यापारी भी है जिनके यहां आईटी की छापेमारी हुई जो पुराने नोट के बंद होने पर सोने को बेचने को बड़ा मौका मान रहे थे।

डोनाल्ड ट्रंप भी रहे वजह

सोने की खऱीद के पीछे अमेरिका के नए चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी माना जा रहा है। उनकी जीत के बाद सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई थी, जिसके बाद व्यापारियों ने सोने की मांग को कम कीमत पर खरीदने के लिए मांग को काफी बढ़ा दिया था।

सरकार के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी का असर

सरकार ने सोने के आयात पर लगने वाले टैरिफ को भी बढ़ाने का फैसला लिया था। व्यापारी मान रहे थे के सरकार 15 नवंबर तक नए टैरिफ का ऐलान कर सकते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए बड़ी मात्रा में सोने की आयात में बढ़ोत्तरी हुई।

प्रति 10 ग्राम सोने के आयात पर 394 डॉलर का टैरिफ जोकि 31 अक्टूबर की तुलना में 4.8 फीसदी कम था। ऐसे में माना जा रहा था कि बड़ी मात्रा में सोने की खपत 16 दिसंबर तक हो जाएगी, लिहाजा व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में सोने का ऑर्डर दिया था, इसी के चलते सोने की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+