'मेरी वाइफ तो मुझे..','90 घंटे काम करों' वाले बयान पर अब अरबपति Adar Poonawalla का तंज!
Adar Poonawalla: एल एंड टी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने हाल ही में एक सप्ताह में '90 घंटे तक काम' और 'पत्नी को निहारने' वाला बयान दिया था, जिसपर विवाद छिड़ चुका है। सुब्रह्मण्यन की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड और अब उद्योगपतियों तक इस बहस में शामिल हो गए है।
आनंद महिंद्रा के बाद अब अरबपति अदार पूनावाला ने भी 'पत्नी को निहारने वाली बात' पर तंज कसा है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने एक सप्ताह में 90 घंटे के काम वाले बयान की आलोचना की। आनंद महिंद्रा के जवाब में पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में किया।

पूनावाला ने कहा, 'हां आनंदमहिंद्रा, यहां तक कि मेरी पत्नी एनपूनावाला भी मुझे शानदार मानती हैं, उन्हें रविवार को मुझे घूरना अच्छा लगता है। क्वालिटी वर्क हमेशा क्वांटिटी से अधिक महत्वपूर्ण होता है। अदार ने कहा कि क्वालिटी वर्क क्वांटिटी के मुकाबले हमेशा महत्वपूर्ण होता है।'इस दौरान पूनावाला ने काम की क्वालिटी और लाइफ के बैलेंस पर जोर दिया।
वर्किंग डे पर क्या कहा था आनंद महिंद्रा?
इससे पहले उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा था कि 'मेरी पत्नी खूबसूरत है, मुझे उसे निहारना अच्छा लगता है।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि काम की क्वांटिटी से ज्यादा उसकी क्वॉलिटी मायन रखती है। क्योंकि, 10 घंटे में दुनिया बदल सकती है। उन्होंने आगे कहा था कि अगर आपके पास फैमिली और खुद के लिए समय नहीं है, तो आप बेहतर फैसला नहीं ले सकते।
ये भी पढ़ें: Subrahmanyan के '90 घंटे काम करों' वाले बयान पर मचा बवाल, अब बचाव में आई लार्सन एंड टुब्रो
क्या कहा था सुब्रह्मण्यन ने?
दरअसल,लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन सुब्रह्मण्यन ने यह सलाह अपने एम्प्लॉइज के साथ ऑनलाइन बातचीत के कहा था, 'घर पर रहकर आखिर आप कितनी देर तक अपनी बीवी को निहारोगे?' इतना ही नहीं, उन्होंने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की सलाह दी थी। साथ ही, कहा था कि मैं खुद रविवार को भी ऑफिस आता हूं और अगर संभव हुआ तो वे कर्मचारियों से भी रविवार को कराऊंगा।
ये भी पढ़ें: 90 घंटे काम करो, घर बैठ कर पत्नी को निहारोगे क्या? ये कहने वाले L&T के चेयरमैन कौन हैं? कितनी है इनकी सैलरी












Click it and Unblock the Notifications