Subrahmanyan के '90 घंटे काम करों' वाले बयान पर मचा बवाल, अब बचाव में आई लार्सन एंड टुब्रो
Subrahmanyan News: '90 घंटे तक काम' करने की सलाह देने के बाद L&T चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन (SN Subrahmanyan) चारों तरफ से घिरते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी अपना गुस्सा निकाला है। वहीं, अपने इस बयान के बाद सुब्रह्मण्यन भी मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए है।
एसएन सुब्रह्मण्यन के इस बयान पर बढ़ते विवाद को देखकर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की तरफ से सफाई सामने आई है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने (सुब्रमण्यन) 'राष्ट्र निर्माण' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने उनके बयान को ज्यादा मेहनत करने से जोड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लार्सन एंड टुब्रो कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया,'एलएंडटी में, राष्ट्र निर्माण हमारे जनादेश का मूल है। आठ दशक से भी ज्यादा समय से हम भारत के बुनियादी ढांचे, इंडस्ट्रीज और तकनीकी क्षमता को शेप दे रहे हैं। हमारा मानना है अगले 10 साल भारत के हैं, जिनमें देश के विकास को आगे बढ़ाने है।'
सुब्रह्मण्यन के बयान पर कंपनी दी सफाई
कंपनी ने आगे कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए साथ काम करने की जरूरत है। हमारे चेयरमैन की तरफ से दिया गया बयान इसी महत्वाकांक्षा को प्रदर्शित करता है।' दरअसल, यह विवाद उस समय बढ़ गया एलएंडटी चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन का रेडिट पर वीडियो वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में उन्होंने यहां तक कह दिया था कि,'घर पर रहकर आखिर आप कितनी देर तक अपनी बीवी को निहारोगे?' इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान सुब्रह्मण्यन ने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत की। बताया कि मैं खुद रविवार को भी ऑफिस आता हूं और अगर संभव हुआ तो वे कर्मचारियों से भी रविवार को काम करवाएंगे।
सुब्रह्मण्यन के बयान पर दीपिका पादुकोण ने निकाला गुस्सा
सुब्रह्मण्यन के बयान पर बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पत्रकार फैज डिसूजा का पोस्ट री-पोस्ट करते हुए लिखा है - ऐसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के मुंह से इस तरह का बयान चौंकाने वाला है। मेंटल हेल्थ भी मायने रखता है।
सोशल मीडिया पर सुब्रह्मण्यन के बयान की हो रही आलोचना
एसएन सुब्रह्मण्यन के इस बयान की सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि एल एंड टी चेयरमैन ने ये भी कहा था कि चीन ऐसे ही तरीकों को अपनाकर अमेरिका से आगे निकला है। चीनी लोग हफ्ते में 90 घंटे काम करते हैं, जबकि अमेरिकी हफ्ते में केवल 50 घंटे ही काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications