90 घंटे काम करो, घर बैठ कर पत्नी को निहारोगे क्या? ये कहने वाले L&T के चेयरमैन कौन हैं? कितनी है इनकी सैलरी
Who is L&T Chairman SN Subramanian? इंफोसिस के को फाउंडटर नारायण मूर्ति ने हफ्ते में 70 घंटे काम करने की पैरवी की थी। नारायण मूर्ति के इस बयान के बाद एक सप्ताह में कर्मचारी से कितना काम करवाना चाहिए इस पर बहस छिड़ी ही हुई थी कि लार्सन एंड टुब्रो ( L&T) के चेयरमैन ने काम के घंटे को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया कि उस पर बवाल मच गया।
इस बयान पर लोग आगबबूला हो गए और सोशल मीडिया पर कंपनी के चेयरमैन को जमकर भला-बुरा कह रहे हैं। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण, शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुस्सा जताया है।

दरअसल, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों से कहा "हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए, अगर संभव हुआ तो वो संडे भी काम करवाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कंपनी के एम्प्लॉई से ये तक कह डाला कि "घर में रहकर आखिर आप कितनी देर अपनी पत्नी को निहारोगे। घर पर कम और ऑफिस में अधिक समय बिताएं।' आइए जानते हैं कौन हैं लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन और उनकी कितनी सैलरी है?
कौन हैं एसएन सुब्रमण्यम?
16 मार्च, 1960 को चेन्नई को तमिलनाडु में जन्मे सुब्रमण्यन ने इंजीनियरिंग कॉलेज कुरुक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग की है। पुणे में सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम का करियर
सुब्रमण्यन का करियर 1984 में शुरू हुआ जब वे एलएंडटी में प्रोजेक्ट प्लानिंग इंजीनियर के तौर पर शामिल हुए। बाद में, उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से Executive Management Program पूरा किया। कॉर्पोरेट जगत में बड़ी उपलब्ध्धियां हासिल करने वाले सुब्रमण्यन को 2011 में एलएंडटी बोर्ड में शामिल किया गया। अक्टूबर 2023 में, सुब्रमण्यन ने एलएंडटी में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पद संभाला।
सुब्रमण्यम की उपलब्धियां
सुब्रमण्यन के नेतृत्व में, एलएंडटी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आईटीईआर, डुअल फीड क्रैकर्स, ऑफशोर प्लेटफॉर्म, के 9 वज्र, अटल सेतु और अयोध्या राम मंदिर सहित कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं।
सुब्रमण्यन भारत में क्लाइमेट फाइनेंस लीडरशिप इनिशिएटिव (CFLI) के 9 फाउंडर सदस्यों में से एक है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के मानद नियमित चेयरमैन के रूप में भी कार्यरत हैं। 2021 में, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व को मान्यता देते हुए उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
एसएन सुब्रमण्यम को मिल चुके हैं ये अवार्ड
इंजीनियरिंग और प्रबंधन में सुब्रमण्यन के असाधारण योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। 2024 में, इंजीनियरिंग काउंसिल ऑफ इंडिया ने उन्हें उद्योग पर उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को उजागर करते हुए प्रतिष्ठित इंजीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया।
L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम को कितनी मितती है सैलरी?
लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने 2023-24 में कुल ₹51 करोड़ का वेतन लिया, जो एलएंडटी के कर्मचारियों के औसत वेतन का 534.57 गुना है।












Click it and Unblock the Notifications