अडानी ग्रुप के निवेशकों के लिए राहत भरी खबर, कंपनी ने वक्त से पहले चुकाया 7300 करोड़ का कर्ज
अडानी ग्रुप काफी वक्त से विवादों में है, लेकिन अब उसने निवेशकों को राहत दी है। उसने 7300 करोड़ का कर्ज चुका दिया।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप को काफी घाटा हुआ। उसके निवेशक भी काफी ज्यादा परेशान थे, लेकिन अब एक राहत भरी खराब सामने आई है। अडानी ग्रुप ने मंगलवार को बताया कि उसने 7374 करोड़ रुपये (901.16 मिलियन डॉलर) के शेयर-बैक्ड फाइनेंसिंग का भुगतान कर दिया। खास बात ये है कि ये भुगतान समय से पहले हुआ। कंपनी को उम्मीद है कि इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।
कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ग्रुप ने लिस्टेड कंपनियों के शेयर आधारित कर्ज को कम करने का वादा किया था। उसी के तहत तय वक्त से पहले ये भुगतान कर दिया गया। कंपनी अपने निवेशकों के प्रति संवेदनशील है और उनकी सुरक्षा के लिए हर कदम उठाए जा रहे। इससे पहले हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर विदेशी टैक्स हैवन देशों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि गौतम अडानी ने खुद ही अपने शेयर के दाम बढ़ाए हैं। इसके बाद उसकी स्थिति बाजार में कमजोर हुई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है। माना जा रहा कि अब इस कदम से निवेशकों का विश्वास कंपनी पर बढ़ेगा।
श्रीलंका में मिला प्रोजेक्ट
बीते 24 फरवरी को श्रीलंका के निवेश बोर्ड ने 442 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल निवेश की मंजूरी दी थी। जिसके तहत मन्नार और पूनरीन में अडानी ग्रीन एनर्जी के दो पवन ऊर्जा संयंत्रों को बनाने की इजाजत है। श्रीलंका के निवेश बोर्ड ने हाल ही में एक बयान जारी कर कहा कि उसने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को दो पवन ऊर्जा संयंत्रों के लिए स्वीकृति पत्र जारी किया है। इस नई परियोजना से 1500-2000 नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मन्नार में पवन ऊर्जा संयंत्र 250 मेगावाट (मेगावाट) की क्षमता पर काम करेगा, जबकि पुनेरीन में पवन ऊर्जा संयंत्र 100 मेगावाट की क्षमता पर काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications