डियो की तरह इस्तेमाल होगा पेट्रोल, आपसे चिपक जाएंगी लड़कियां

नई दिल्ली। जब से डीजल-पेट्रोल की रोजाना समीक्षा की जा रही है, तब से पेट्रोल के दाम काफी तेजी से बढ़ गए हैं। देश के कई हिस्सों में तो पेट्रोल की कीमत 80 रुपए से भी अधिक हो गई है। इसी को लेकर ट्विटर पर #अच्छे_दिन_का_महँगा_पेट्रोल ट्रेंड करने लगा है। लोग अपना गुस्सा मोदी सरकार को कोसते हुए निकाल रहे हैं और इसमें #अच्छे_दिन_का_महँगा_पेट्रोल डाल रहे हैं। आइए देखते हैं कैसे-कैसे ट्वीट कर रहे हैं लोग।

स्नेहा सिंह नाम की एक ट्विटर यूजर ने पेट्रोल की तुलना एक्स डियो से कर दी है। तस्वीर देखिए कैसे पेट्रोल की अहमियत को दिखाया है। ऐसा लग रहा है जैसे कि पेट्रोल लगाते ही लड़कियां आपसे चिपक जाएंगी।

यूपीए की सरकार के दौरान पीएम मोदी की तरफ से पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया गया था। उसे भी दिखाते हुए लोग पीएम मोदी से जवाब मांग रहे हैं।

पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर तंज करते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया है, जिसमें ऑटो को अपनी सवारी दिखाया है। ऑटो पर लिखा है- फॉक्सवेगन की मेरी औकात नहीं है, इसलिए ऑटो...

एक यूजर ने रविशंकर प्रसाद की साइकिल चलाने की तस्वीर डालकर लिखा है- #अच्छे_दिन_का_महँगा_पेट्रोल रविशंकर प्रसाद अखिलेश यादव की साइकिल चला रहे हैं।

एक यूजर ने 2012 का अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट निकाला है, जिसमें उन्होंने लिखा था- पेट्रोल की कीमत 7.5 रुपए बढ़ चुकी है। पंप अटेंडेंट- कितने का डालूं...??? मुंबईकर- 2-4 रुपए का स्प्रे कर दे भाई कार के ऊपर, जलाना है। अमिताभ के इस ट्वीट की तस्वीर को शेयर किया जा रहा है।

पेट्रोल की महंगाई को दिखाते हुए एक यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें गधा कार को खींच रहा है।

नोटबंदी के दौरान परेशानी की शिकायत पर पीएम मोदी ने कहा था- मुझे 50 दिनों का समय दो, अगर मैं गलत हुआ तो मुझे जिंदा जला देना। इसी को लेकर पीएम मोदी की एक शानदार तस्वीर के साथ यूजर ने ट्वीट किया है।

मिर्जा हैदराबादी नाम के एक यूजर ने पीएम मोदी के अच्छे दिन पर तंज करते हुए लिखा है- इस अच्छे दिन से अच्छा तो वो कथित बुरे दिन ही थे।

एक शख्स ने तो कह दिया है कि मुंबई में मोदी जी का विकास पागल हो गया है।

ट्विटर पर पेट्रोल की कीमत और कच्चे तेल की कीमतों में तुलना भी दिखाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+