सरकार की गलतियों से कुछ ऐसे हो रहा है आधार कार्ड का डेटा लीक
सीआईएस की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि करीब 13.5 करोड़ आधार कार्ड के डेटा लीक होने की आशंका है। इन लोगों की आधार कार्ड की जानकारियां सार्वजनिक कर दी गई हैं।
नई दिल्ली। बेंगलुरु की सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसायटी (सीआईएस) की तरफ से एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने आधार कार्ड की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन सवालों के घेरे में अब मोदी सरकार भी आ चुकी है, जिसने आधार कार्ड को एक अभियान की तरह हर छोटे-बड़े काम से जोड़ने का मन बना लिया है। आइए जानते हैं अब आधार कार्ड की सुरक्षा पर क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल। ये भी पढ़ें- खुशखबरी: आधार से जुड़ी एक और सुविधा होने वाली है शुरू

13.5 करोड़ लोगों का आधार डेटा लीक
सीआईएस की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि करीब 13.5 करोड़ आधार कार्ड के डेटा लीक होने की आशंका है। यह भी कहा गया है कि कि कई सरकारी विभागों ने करोड़ों लोगों की आधार कार्ड की जानकारियां सार्वजनिक कर दी हैं, जिसे अब कोई भी देख सकता है। ये भी पढ़ें- घर खरीदने का यही है सही समय, होंगे ये 8 बड़े फायदे

क्यों लीक हुआ आधार डेटा?
सीआईएस की इस रिपोर्ट को चार डेटा बेस की स्टडी करने के बाद तैयार किया गया है। हालांकि, अभी तक इस रिपोर्ट में इस बात की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि डेटा लीक होने के पीछे क्या कारण है। साथ ही यह भी नहीं बताया गया है कि इसे जानबूझकर लीक किया गया है या फिर किसी की गलती से ऐसा हुआ है। ये भी पढ़ें- RBI ने बताया, क्या होगा ऐसे नोटों का जिस पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा है

इन 4 जगहों से लीक हुआ डेटा
सीआईएस की इस रिपोर्ट की मानें तो जिन चार जगहों से आधार कार्ड डेटा लीक हुआ है, उसमें दो डेटा बेस रूरल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इनमें एक है नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम का डैशबोर्ड और दूसरा है नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट का पोर्टल। इसके अलावा दो डेटा बेस आंध्र प्रदेश से जुड़े हैं, जिनमें एक स्टेट का नरेगा पोर्टल है और दूसरा चंद्राना बीमा नामक सरकारी स्कीम का डैशबोर्ड है। ये भी पढ़ें- जियो के ग्राहक फिर मनाएंगे जश्न, मिलने वाले हैं ये 5 तोहफे

10 करोड़ अकाउंट नंबर भी लीक
रिपोर्ट के अनुसार इन चार पोर्टल्स से कुल मिलाकर करीब 13.5 करोड़ लोगों की आधार कार्ड की जानकारियां लीक हुई हैं। इसमें 10 करोड़ के करीब अकाउंट नंबर होने की संभावना जताई जा रही है। ये भी पढ़ें- जानिए, कैसे 29.54 रुपए वाला पेट्रोल आपको मिलता है 77.50 रुपए का
{promotion-urls}
जानिए किन 10 वजहों से नहीं घटता वजन, पर आपको लगता है ऐसा
-
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
पंचकुला नगर निगम में 150 करोड़ रुपये की अनियमितताएं पाई गईं -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications