RBI ने बताया, क्या होगा ऐसे नोटों का जिस पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' या कुछ और लिखा है
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर जारी करके सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि जो नोट गंदे हैं या फिर जिन पर कुछ लिख हुआ है, ऐसे नोटों को बेकार नहीं माना जा सकता है।
मुंबई। आए दिन हम ऐसे नोट देखते रहते हैं, जिन पर कुछ ना कुछ लिखा रहता है। ऐसे में क्या आपको ये पता है कि ऐसे लिखे नोट बैंक लेगा या नहीं। आइए जानते हैं कि अगर आपके पास कोई गंदा या कुछ लिखा हुआ नोट है, तो उसे लेकर बैंक की क्या है पॉलिसी। ये भी पढ़ें- जियो के ग्राहक फिर मनाएंगे जश्न, मिलने वाले हैं ये 5 तोहफे

लेना होगा गंदा नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर जारी करके सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि जो नोट गंदे हैं या फिर जिन पर कुछ लिख हुआ है, ऐसे नोटों को बेकार नहीं माना जा सकता है। इस तरह भारतीय रिजर्व बैंक ने यह साफ किया है कि अगर कोई शख्स गंदे या फिर ऐसे नोट लेकर बैंक में जाता है, जिन पर कुछ लिखा हुआ है, तो भी बैंक उन्हें लेने से मना नहीं कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- उर्जित पटेल ने पीएम मोदी की नोटबंदी को लेकर किया बड़ा खुलासा

धुलाई से छूटा नोट का रंग, नहीं लिया बैंक ने
भारतीय रिजर्व बैंक के पास काफी समय से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि जब भी लोग बैंकों में गंदे या फिर कुछ लिखे हुए नोट लेकर जाते थे, तो बैंक उन्हें लेने से मना कर देते थे। ऐसा खासतौर पर 500 और 2000 रुपए के नोटों के साथ हो रहा था। बैंक उन नोटों को लेने से मना कर दे रहे थे, जिन पर कुछ लिखा हो, रंग लगा हो या फिर धुलाई की वजह से उनका रंग छूट गया हो। इन शिकायतों का निपटारा करने के लिए ही भारतीय रिजर्व बैंक ने यह सर्कुलर जारी किया है। ये भी पढ़ें- बाहुबली-2 का टिकट बिका 4000 में, जानिए कहां है इतनी दीवानगी

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह
सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अफवाह फैल रही थी, जिसमें लिखा था कि अगर आपके पास गंदे नोट हैं या फिर उन पर कुछ लिखा हुआ है, तो बैंक इसे स्वीकार नहीं करेंगे। इस अफवाह को खारिज करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर 2013 को दिए अपने बयान की याद दिलाई। आपको बता दें कि उस समय भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा था कि बैंकों को ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं जिसमें लिखा हो कि गंदे नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ये भी पढ़ें- पुलिस को मिले वो लोग, जिन्होंने मेट्रो स्टेशन पर चलाई पोर्न

नोटों पर लिखने को लेकर ये था RBI का निर्देश
आरबीआई ने यह साफ किया है कि नोटों पर कुछ लिखने को लेकर जो निर्देश दिए गए थे, वह बैंक स्टाफ के लिए थे। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि बैंक स्टाफ के लोग नोटों पर कुछ न लिखें, ताकि नोटों को साफ सुथरा रखा जा सके। दरअसल, बैंक स्टाफ के बहुत से लोग नोटों पर लिख दिया करते थे, जिसके चलते केंद्रीय बैंक ने यह निर्देश जारी किया था। रिजर्व बैंक ने सरकारी कर्मचारियों, संस्थानों और आम लोगों से बैंक नोटों पर कुछ नहीं लिखकर इसे साफ-सुथरा रखने में मदद करने का आग्रह किया है। ये भी पढ़ें- फेसबुक ने कहा- 'पसंद नहीं वाट्सऐप पॉलिसी, छोड़कर जा सकते हो'
{promotion-urls}
इस गैलरी की तस्वीरें खूब देख रहे हैं लोग, आप भी देखिए और जानिए आखिर इसमें ऐसा क्या है खास
प्रियंका चोपड़ा की इन ग्लैमरस तस्वीरों को देखा आपने, न जाने कितने हो चुके हैं दीवाने












Click it and Unblock the Notifications