Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जियो के ग्राहक फिर मनाएंगे जश्न, मिलने वाले हैं ये 5 तोहफे

रिलायंस जियो इस साल 350 से भी अधिक चैनलों के साथ डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा शुरू कर सकता है। इसमें से 50 ऐसे चैनल हो सकते हैं, जो हाई डेफिनिशन चैनल होंगे।

नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद सभी टेलिकॉम कंपनियों में प्राइस वॉर शुरू हो गया था, अब दोबारा से कुछ वैसा ही हो सकता है। दरअसल, इस साल रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए 5 खास सुविधाएं ला सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं ये। ये भी पढ़ें- उर्जित पटेल ने पीएम मोदी की नोटबंदी को लेकर किया बड़ा खुलासा

1- जियो डीटीएच सेवा

1- जियो डीटीएच सेवा

रिलायंस जियो इस साल 350 से भी अधिक चैनलों के साथ डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा शुरू कर सकता है। इसमें से 50 ऐसे चैनल हो सकते हैं, जो हाई डेफिनिशन चैनल होंगे। इसके लिए आपके पास जियो का सिम होना जरूरी है और जियो टीवी ऐप भी जरूरी है। साथ ही, इसके लिए जियो होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन की भी जरूरत होगी। इसमें आपको टीवी चैनल तो मिलेंगे ही, साथ ही आप स्ट्रीमिंग सेवाओं का भी लुत्फ उठ सकेंगे। माना जा रहा है कि इसमें वॉइस कंट्रोल की सुविधा भी मिलेगी। ये भी पढ़ें- बाहुबली-2 का टिकट बिका 4000 में, जानिए कहां है इतनी दीवानगी

2- रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा

2- रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा

रिलायंस जियो जल्द ही फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड सेवा शुरू कर सकता है, जो 1 जीबीपीएस तक की स्पीड देगा। इसकी टेस्टिंग शुरू भी हो चुकी है। अभी तक जियो ने इसे लॉन्च करने की कोई तारीख तो नहीं बताई है, लेकिन यह जरूर बताया है कि वह इस सेवा को लॉन्च करेगा। गौरतलब है कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जहां पर भी जियो ब्रॉडबैंड लगाया गया है, वहां 70 एमबीपीएस से 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड मिल रही है। ये भी पढ़ें- पुलिस को मिले वो लोग, जिन्होंने मेट्रो स्टेशन पर चलाई पोर्न

3- जियो मनी

3- जियो मनी

दरअसल, जियो मनी की शुरुआत तो पहले ही हो चुकी है और कई जगहों पर जियो मनी का इस्तेमाल करके भुगतान भी किया जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही रिलायंस जियो अपने वॉलेट जियो मनी के दायरे को बढ़ा सकता है। आने वाले समय में आप इससे मेट्रो, दुकानों और अन्य की जगहों पर भुगतान कर सकेंगे। ये भी पढ़ें- फेसबुक ने कहा- 'पसंद नहीं वाट्सऐप पॉलिसी, छोड़कर जा सकते हो'

4- 4जी वीओएलटीई फीचर फोन

4- 4जी वीओएलटीई फीचर फोन

इस फोन की एक तस्वीर रिलायंस जियो की वेबसाइट पर जारी भी की जा चुकी है। यह एक फीचर फोन होगा, जो 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करेगा। यह भी खबरें हैं कि इस फीचर फोन की कीमत सिर्फ 999 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक हो सकती है। यह फोन रिलायंस जियो इसी साल लॉन्च कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- फेसबुक ने कहा- 'पसंद नहीं वाट्सऐप पॉलिसी, छोड़कर जा सकते हो'

5- होम ऑटोमेशन और अन्य स्मार्ट प्रोडक्ट

5- होम ऑटोमेशन और अन्य स्मार्ट प्रोडक्ट

रिलायंस जियो जल्द ही होम ऑटोमेशन शुरू करने वाला है। इसके लिए रिलायंस जियो एक ऐप भी बना रहा है, जिसे जियो मीडियाशेयर नाम दिया गया है। रिलायंस जियो एक ऐसा सिस्टम डेवलप कर रहा है, जिससे लोग अपने घर की सभी चीजों को अपने जियो मोबाइल से कहीं से भी ऑपरेट कर सकें। इसके अलावा, रिलायंस जियो कई अन्य प्रोडक्ट लाने की भी योजना बना रहा है। ये भी पढ़ें- SBI कार्ड से पेट्रोल खरीदना हुआ सस्ता, जानिए कितना

{promotion-urls}

इस गैलरी की तस्वीरें खूब देख रहे हैं लोग, आप भी देखिए और जानिए आखिर इसमें ऐसा क्या है खास

प्रियंका चोपड़ा की इन ग्लैमरस तस्वीरों को देखा आपने, न जाने कितने हो चुके हैं दीवाने

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+