Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए, कैसे 29.54 रुपए वाला पेट्रोल आपको मिलता है 77.50 रुपए का

मौजूदा समय में मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.50 रुपए प्रति लीटर है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस पर सरकार मोटा टैक्स लगाती है? आइए जानते हैं कितने रुपए का होता है पेट्रोल और सरकार लगाती है कितना टैक्स।

नई दिल्ली। पेट्रोल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा है। किसी के घर में बाइक के लिए इसका इस्तेमाल होता है तो किसी के घर में कार के लिए और कहीं पर दोनों के लिए। मौजूदा समय में मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.50 रुपए प्रति लीटर है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस पर सरकार मोटा टैक्स लगाती है? आइए जानते हैं कितने रुपए का होता है पेट्रोल और सरकार लगाती है कितना टैक्स। ये भी पढ़ें- घर खरीदने के लिए भी निकाल सकेंगे पीएफ के पैसे, बनवा लें EMI

सिर्फ 29.54 रुपए का पेट्रोल

सिर्फ 29.54 रुपए का पेट्रोल

मौजूदा समय के डॉलर एक्सचेंज रेट और कच्चे तेल की कीमत को ध्यान में रखते हुए तेल कंपनियां 29.54 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से तेल ले रही हैं। यानी पेट्रोल की कीमत तो सिर्फ 29.54 रुपए होती है, लेकिन इस पर 153 फीसदी यानी 47.96 रुपए का टैक्स लग जाता है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 77.50 रुपए हो जाती है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मुंबई में पेट्रोल पर कुल 153 फीसदी टैक्स वसूलती हैं। ये भी पढ़ें- जल्द ही बढ़ेगी केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी और एचआरए!

कौन से लगते हैं टैक्स?

कौन से लगते हैं टैक्स?

तेल कंपनियां ऑयल रिफाइनरीज से सिर्फ 26.86 रुपए में तेल खरीदती हैं। इस तेल की मार्केटिंग में तेल कंपनियों का प्रति लीटर के हिसाब से 2.68 रुपए का खर्च आता है यानी तेल की कुल कीमत 29.54 रुपए प्रति लीटर हो जाती है। इसके बाद बारी आती है केंद्रीय उत्पाद शुल्क की, जो 21.48 रुपए प्रति लीटर लगता है। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो को हुआ तगड़ा नुकसान, क्या होगा ग्राहकों का अब?

ये टैक्स भी लगते हैं पेट्रोल पर

ये टैक्स भी लगते हैं पेट्रोल पर

उत्पाद शुल्क के बाद पेट्रोल पर मुंबई के लिए 1.10 रुपए चुंगी लगती है, जिसके बाद पेट्रोल की कुल कीमत 52.32 रुपए हो जाती है। इसके बाद इस पर वैट लगता है, जो 26 फीसदी है। इसके अलावा 9 रुपए का टैक्स अलग से प्रति लीटर पर लगता है। इतने के बाद प्रति लीटर पेट्रोल पर डीलर का कमीशन 2.58 रुपए होता है। इस तरह से मुंबई में एक लीटर तेल की कीमत बढ़कर 77.50 रुपए हो जाती है। ये भी पढ़ें- आप भी हैं जियो के ग्राहक, तो ये पढ़कर आपको होगा अफसोस!

अन्य देशों में क्या हैं कीमतें

अन्य देशों में क्या हैं कीमतें

जहां एक ओर मुंबई में 77.50 रुपए और दिल्ली में 68.26 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिलता है, वहीं दूसरी ओर, हमारो पड़ोसी देशों में पेट्रोल की कीमतें काफी अलग हैं। पाकिस्तान में पेट्रोल 43.68 रुपए प्रति लीटर मिलता है, जबकि श्रीलंका में इसकी कीमत 50.95 रुपए प्रति लीटर है। नेपाल में 64.24 रुपए का एक लीटर पेट्रोल मिलता है। वहीं बांग्लादेश में 70.82 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल मिलता है। ये भी पढ़ें- ये है धांसू ऑफर, BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+