8th Pay Commission Latest Update: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग पर दी बड़ी अपडेट, क्या बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की राह देख रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग को लेकर रुख स्पष्ट किया गया है। केंद्र सरकार ने के रुख के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हाथ बड़ी निराशा लगी है।
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के बाद केंद्रीय कर्मचारी जो सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे थे, उन्हें निराशा हाथ लगी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि 2025-26 के आम बजट में फिलहाल 8वें वेतन आयोग के गठन की कोई योजना नहीं है।

सरकार की ओर से इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स पिछले काफी समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे थे। कई लोगों को उम्मीद थी कि आने वाले बजट में वित्त मंत्रालय 8वें वेतन आयोग का गठन करेगा।
दरअसल आम तौर पर वेतन आयोग का गठन हर 10 साल के बाद किया जाता है। वेतन आयोग में सैलरी और पेंशन को बढ़ाने की सिफारिश की जाती है, यही वजह है कि कर्मचारी वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
अब जबकि सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि फिलहाल 8वें वेतन आयोग को लाने की कोई तैयारी नहीं है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को वेतन में बढ़ोतरी के लिए इंतजार करना होगा।
पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद महंगाई और मार्केट ट्रेंड को देखते हुए सैलरी और पेंशन में अहम बढ़ोतर की जाती थी, लेकिन अब जब 8वां वेतन आयोग नहीं आ रहा है तो इससे कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को अभी भी इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि उनकी सैलरी में अगला इजाफा कब होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस पूरे मुद्दे को लेकर बहस छिड़ सकती है। बहरहाल देखने वाली बात है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में कब इजाफा करती है।












Click it and Unblock the Notifications