स्पाइसजेट के 80 पायलट को छुट्टी पर भेजा गया
नई दिल्ली, 20 सितंबर। स्पाइसजेट ने बड़ी संख्या में पायलट्स को बाहर करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार स्पाइसजेट ने 80 पायलट्स को लीव विदाउट पे पर भेज दिया है। कंपनी ने तीन महीने के लिए इन पायलट्स को लीव विदाउट पे पर भेजा है, जिससे कि विमान कंपनी अपने खर्चों को कम कर सके। कंपनी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि तकरीबन 70-80 पायलट्स जोकि बोइंग 737 फ्लीट व बॉम्बरडियर क्यू 400 का हिस्सा थें, उन्हे तीन महीने के लिए लीव विदाउट पे पर भेज दिया गया है।

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की ओर से कहा गया है कि कुछ पायलट्स को तीन महीने के लिए अस्थायी तौर पर एलओपी पर भेजा गया है, ताकि खर्चों को कम किया जा सके। इस कदम से एयरलाइंस को अपने पायलट्स को जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। बता दें कि 27 जुलाई के बाद से कंपनी अपने 50 फीसदी विमानों को ही यात्रियों के लिए चला रही है। कंपनी पर डीजीसीए ने यह प्रतिबंध लगाया था, जिसकी वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है। डीजीसीए ने स्पाइसजेट पर 27 जुलाई को 8 हफ्ते का प्रतिबंध लगाया था और सिर्फ 50 फीसदी विमानों को ही उड़ाने की अनुमति दी थी।
दरअसल जिस तरह से स्पाइसजेट के विमानों में कई बार तकनीकी खामी देखने को मिली उसकी वजह से कंपनी पर डीजीसीए की पैनी नजर है और यह टेक्निकल राडार में है। कंपनी पर मई माह में रैंसमवेयर अटैक हुआ था, जिसकी वजह से कंपनी को अपनी कमाई का आंकड़ा जारी करने में देरी हुई। कंपनी ने अपनी कमाई को 31 अगस्त को लोगों के बीच जारी किया, साथ ही कंपनी ने अपनी वार्षिक आम बैठक को करने के लिए कुछ समय मांगा है। कंपनी के सीएमडी अजय सिंह ने हाल ही में कहा कि कंपनी 200 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए बैंकर्स से संपर्क कर रही है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications