7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का एरियर, बढ़ी सैलरी, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारी बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने वेतन आयोग की सिफारिशों को साल 2016 में ही मंजूरी दे दी लेकिन कर्मचारियों की मांगों के चलते अब तक केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी नहीं मिली है। जहां 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का इंतजार जारी है तो वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ 32 महीने के एरियर का तोहफा दिया है।

इन कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी
मध्य प्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए 7th Pay Commission के मुताबिक सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। मध्य प्रदेश में सातवां वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। यानी राज्य सरकार के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। मतलब कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों 32 महीने का एरियर मिलेगा।

32 महीने के एरियर के साथ बढ़ी सैलरी
सैलरी बढ़ोतरी को लेकर मध्य प्रदेश के सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फैसला राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया है, जिसके मुताबिक सैलरी बढ़ोतरी का फायदा सरकारी कॉलेज के शिक्षकों को दिया जाएगा। सरकार ने घोषणा की है कि कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 अगस्त 2018 के बीच का एरियर भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं 32 महीने का एरियर एक साथ दिया जाएगा। ये पूरा पैसा कर्मचारियों को GPF अकाउंट में जमा किया जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 2 फीसदी DA की बढ़ोतरी कर दी है, जिसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और करीब उतने ही पेंशनभोगियों को होगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में DA बढ़कर 9 प्रतिशत हो गया है। इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के खजाने पर सालाना 6,112.20 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications