7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर, सैलरी में 8000 रुपए तक की होगी बढ़ोतरी

7th Pay Commission:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर, सैलरी में 8000 रुपए तक की होगी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार जल्द ही सैलरी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि सरकार इसी महीने केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी। इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 28000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों की मांग के मुताबिक, उनके फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

 कैबिनेट बैठक पर टिकी नजर

कैबिनेट बैठक पर टिकी नजर

सूत्रों की मानें तो इसी महीने होने वाली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की इस मांग को मानकर सरकार 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी देगी। लंबे वक्त से कर्मचारी न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है सरकार कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी पर मुहर लगाएगी। केंद्रीय कर्मचारी लगातार फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहे है, लेकिन 2016 से चली आ रही इस मांग को लेकर उन्हें कामियाबी नहीं मिल पाई है। अब सरकार ने उनकी यह डिमांड पूरी करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों की माने तो सरकार कैबिनेट मीटिंग में उनकी इस मांग पर मुहर लगाएगी।

 8000 रुपए बढ़ेगी सैलरी

8000 रुपए बढ़ेगी सैलरी

सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी से उनकी न्यूनतम सैलरी बढेगी। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 8000 रुपए तक का इजाफा होगा। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 26000 रुपए हो जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते 5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 12 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी हो गया। सरकार के इस फैसले का लाभ 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ 65 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

कर्मचारियों की मांग

कर्मचारियों की मांग

साल 2016 में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी मिली, लेकिन कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम वेतन बढ़ोने की मांग की। कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन को 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए किया जाए। वहीं फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी की जाए। सरकार अब कर्मचारियों पर विचार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+