7th Pay Commission: मोदी सरकार ने दिया तोहफा, केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में 14% का इजाफा

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने दिया तोहफा, केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में 14% का इजाफा

नई दिल्ली, 2 फरवरी। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने साल 2022 में कर्मचारियों को शानदार तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में इजाफे की घोषणा की है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA Hike) में 14 प्रतिशत का इजाफा कर कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। हालांकि ये डीए बढ़ोतरी सिर्फ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSEs) के कर्मचारियों के लिए की गई है।

 कर्मचारियों को तोहफा

कर्मचारियों को तोहफा

केंद्र सरकार ने सीपीएसई कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम के कर्मचारियों और गैर संघीय पर्यवेक्षकों को 2007 वेतनमान के तहत अब 184.1 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। अब तक इन कर्मचारियों को 170.5 प्रतिशत डीए मिल रहा था। इससे पहले जुलाई 2021 में इन कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गई थी।

 सैलरी में बढ़ोतरी

सैलरी में बढ़ोतरी

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CPSEs के बोर्ड लेवल और बोर्ड लेवल के नीचे के अधिकारियों को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी से इन कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। वहीं अब केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार है कि सरकार कब उनके बकाया डीए एरियर के भुगतान का ऐलान करेगी।

 इन कर्मचारियों को इंतजार

इन कर्मचारियों को इंतजार


केंद्रीय कर्मचारिों तो 148 महीने के DA एरियर का सभी कर्मचारियों को इंतजार है। कर्मचारिय़ो को इंतजार है कि सरकार कब उनके बकाया डीए एरियर के भुगतान का ऐलान करेगी। हालांकि मीडिया खबरों की माने तो अभी ये इंतजार खत्म नहीं होता दिख रहा है। सरकार एरियर भुगतान को लेकर अभी विचार नहीं कर रही है। आपको बता दें कि जनवरी 2020 से जून 2021 तक सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान को रोक दिया था। सरकार ने डीए बहाली की घोषणा तो कर दी, लेकिन इस वक्त का डीए एरियर अब तक कर्मचारियों को नहीं मिला है, जिसका इंतजार कर्मचारी कर रहे हैं। वहीं उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है और उनका डीए 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किया जा सकता है।

Gold-Silver Rate Today: बजट के अगले दिन धड़ाम हुआ सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+