Gold-Silver Rate Today: बजट के अगले दिन धड़ाम हुआ सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट
Gold-Silver Rate Today: बजट के अगले दिन धड़ाम हुआ सोना. चांदी की चमक हुई तेज, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट
नई दिल्ली, 2 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2022 के लिए बजट की घोषणा कर दी है। बजट में अगले दिन सर्राफा बाजार में निराशा दिखी। आज सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई और सोना बजट के अगले दिन सस्ता हो गया। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना 246 रुपए गिरकर 48008 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 61375 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ धड़ाम
बजट (Budget 2022) पेश करने के एक दिन बाद सोना सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के कारण 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48008 रुपए पर पहुंच गया। बजट में सोने-चांदी पर कोई ऐलान नहीं हुआ। जिसकी निराशा आज सर्राफा बाजार में देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना वायदा कीमत में 0.24 फीसदी की गिरावट आई और यहां सोना गिरकर 47796 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर सोने की कीमत
एमसीएक्स पर सोने की फ्यूचर रेट गिरकर 47796 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 61379 रुपए प्रति किलोग्राम पर सपाट रहा। सोने-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट के कारण शादियों के सीजन में सोने की खरीद करने वाले लोगों को राहत मिली है। सोना अपने ऑल टाइण हाई रेट से 8 हजार तक सस्ता हो चुका हैं।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने की कीमत
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48008 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47816 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28085 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 61375 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

बजट से सर्राफा बाजार में निराशा
बजट में सोने को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। केडिया एडवाइजरी के डाइरेक्टर अजय केडिया ने बजट घोषणाओं के बाद कहा कि सरकार ने पिछले बजट में गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी को 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कर दिया था, लेकिन गोल्ड पर 3 फीसदी जीएसटी और सरचार्ज व सेस मिलाकर प्रभावी शुल्क 10.75 फीसदी पहुंच जाता है। इस बार बजट में उम्मीद की जा रही थी कि सरकार गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर उन्हें राहत देगी। उम्मीद की जा रही थी कि इंपोर्ट ड्यूटी को 7.5 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर कर देगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications