7th Pay Commission: नए साल 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होंगे ये 4 अहम बदलाव, इन कर्मचारियों को होगा फायदा
7th Pay Commission: नए साल 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होंगे ये 4 अहम बदलाव, इन कर्मचारियों को होगा फायदा
नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2019 में कोई खुशखबरी नहीं मिली। एक बार फिर ने इन कर्मचारियों की निगाहें साल 2020 पर टिकी है। उम्मीद की जा रही है कि नए साल की शुरुआत में ही मोदी सरकार उन्हें खुशखबरी देगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल के शुरुआत में 50 लाख केंद्रीय कर्मचतारियों को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा। वहीं माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से जल्द ही प्रमोशन का तोहफा भी मिल सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ते में जनवरी के आखिरी तक ऐलान संभव है।

नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नए साल में नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को 2 जनवरी से 30 जून के बीच प्रमोशन दे सकती है। ये फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जो अपनी सर्विस के 10, 20 और 30 वर्ष पूरा कर चुके होंगे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन को जानकारी साझा की थी। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगर किसी कर्मचारी को 2 जनवरी से 30 जून के बीच प्रमोशन मिला है तो उसे 1 जनवरी से इंक्रीमेंट मिलेगा। मतलब साफ है कि इंक्रीमेंट की तारीख 1 जुलाई नहीं मानी जाएगी। यानी इंक्रीमेंट 6 महीने की सर्विस पूरी करने के बाद दिया जाएगा। एक्सपेंडिचर डिपार्टमेंट के मुताबिक अगर किसी कर्मचारी का प्रमोशन तय तारीख से पहले या बाद में होता है तो उसे 6 महीने की सर्विस पूरी करने के बाद ही इंक्रीमेंट मिलेगा।

प्रमोशन और इंक्रीमेंट
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा राज्यसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के लिए नियम पहले से तय है। कर्मचारी यूनियमस कते मुताबिक प्रमोशन मिलने के बाद कर्मचारियों के सैलरी में इंक्रीमेंट किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों के सैलरी में बंपर इजाफा होगा। वहीं सभी केंद्रीय कर्मचारी प्रमोशन की तिथि और इंक्रीमेंट की तिथि का चयन कर सकेंगे। गौरतलब है कि अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को 10, 20 और 30 वर्ष वाली स्कीम के तहत प्रमोशन मिलता है, लेकिन केंद्र सरकार ने एसीपी स्क्रीम में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत उन कर्मचारियों को ही इंक्रीमेंट मिलेगा, जिनका प्रदर्शन मानकों के अनुरूप होगा।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी जल्द मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है। माना जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर ये बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में 10 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी 720 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक होगी। कहा जा रहा है कि ये बढ़ोतरी कई चरणों में होगी।

न्यूनतम सैलरी में होगी बढ़ोतरी
वहीं माना जा रहा है कि सरकार न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी के लिए तैयार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को पूरा कर सकती है। ये न्यूनतम बढ़ोतरी 8000 रुपए तक की होगी। अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26000 रुपए प्रति माह हो जाएगी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications