7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के HRA में हो सकता है इजाफा, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी?

7th Pay Commission, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आने वाले महीनों में बड़ा सरप्राइज देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सरकार जल्द ही हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) जैसे अन्य भत्तों को बढ़ा सकती है।

सरकार ने मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 42 फीसदी हो गया है।

7th-pay-commission-house-rent-allowance

अब सरकार जुलाई में फिर से महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है। अगर 4 फीसदी की इजाफा होता है तो डीए 46 फीसदी हो जाएगा।

इस दौरान सरकार ने डीए में तो बढ़ोतरी की है, लेकिन कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते नहीं बढ़ाए हैं। पिछली बार एचआरए जुलाई 2021 में बढ़ाया गया था। जब डीए ने 25% के उपर निकल गया था। सरकार ने उस वक्त डीए बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था।

इस बार डीए के 46 फीसदी के स्तर पर पहुंचने पर एचआरए में संशोधन की उम्मीद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों का एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) जल्द ही बढ़ाया जा सकता है। अगर एचआरए बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों को वेतन में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सरकारी कर्मचारियों को एचआरए उनके काम करने वाले शहर के हिसाब से दिया जाता है। देश में शहरों को तीन श्रेणियां एक्स, वाई और जेड में बांटा गया है। एक्स श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों को एचआरए का भुगतान उनकी मूल आय का 27 प्रतिशत किया जाता है। वहीं वाई श्रेणी के शहरों में 18 प्रतिशत की दर से किया जाता है। Z वर्ग के कर्मचारियों को वर्तमान में उनके मूल वेतन पर 9% HRA मिलता है।

कितना बढ़ेगा HRA?

आने वाले दिनों में सरकारी कर्मचारियों का एचआरए 3% तक बढ़ सकता है। एक्स श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों के एचआरए में भी 3% की वृद्धि हो सकती है, जबकि वाई श्रेणी के शहरों में 2% एचआरए बढ़ाया जा सकता है। वहीं Z श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों के HRA में 1% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सर्वोत्तम स्थिति में सरकारी कर्मचारियों का एचआरए 27% से बढ़कर 30% हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+