7th Pay Commission: इनके भत्तों में हुई 3 गुना तक बढ़ोत्तरी, पीएम मोदी को देते हैं सुरक्षा

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के तहत राजनयिकों और विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सातवें वेतन आयोग के तहत इन्हें मिलने वाले ड्रेस के भत्ते को बढ़ा दिया गया है। यह सभी प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवारों को सुरक्षा देते हैं। ये लोग पीएम मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जैसे लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। जो एसपीजी अधिकारी ऑपरेशनल ड्यूटी करते हैं उन्हें ड्रेस भत्ते के रूप में सालाना 27,800 रुपए और जो नॉन-ऑपरेशनल ड्यूटी करते हैं उन्हें ड्रेस भत्ते के रूप में 21,225 रुपए दिए जाने का फैसला किया गया है। आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश से पहले इन्हें सिर्फ 9000 रुपए सालाना ड्रेस भत्ते के रूप में मिलते थे।

7th Pay Commission: इनके भत्तों में हुई 3 गुना तक बढ़ोत्तरी, पीएम मोदी को देते हैं सुरक्षा

वेतन आयोग ने रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि ड्रेस भत्ते में 10,000 रुपए की वार्षिक बढ़ोत्तरी की जाए। इसके बाद भत्तों में ये बढ़ोत्तरी की गई है, जो सिफारिश से भी अधिक है। हाल ही में वित्त मंत्रायल ने एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों और कर्मचारियों का भत्ता पहले की तरह बढ़ता रहेगा, इसे 50 फीसदी बढ़ाया गया है।

आपको बता दें कि जो जवान सियाचिन की कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे हैं, उन्हें मिलने वाले भत्ते को भी 14,000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, अधिकारियों को हाई रिस्क एरिया में ड्यूटी करने के लिए पहले जो भत्ता 21,000 रुपए मिलता था, उसे भी बढ़ाकर 42,500 रुपए कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+