7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सैलरी में हो सकता है 96000 रु का इजाफा

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हो सकता है 96000 रु का इजाफा,

नई दिल्ली। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव संभव है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस बड़े बदलाव की तैयारी में है और फिटमेट फैक्टर में बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। अगर ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 26000 रुपए हो जाएगी और इसका लाभ देश के लाखों कर्मचारियों को मिलेगा। सरकार के इस फैसले का लाभ अगर मिलता है तो आपकी सैलरी में सालाना 96000 रुपए की बढ़ोतरी होगी।

 96000 रुपए की होगी बढ़ोतरी

96000 रुपए की होगी बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को एक तरफ महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को है, लेकिन इस बीच एक और खबर आ रही है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए कर सकती है। यानी अगर सरकार इसे मंजूरी देती है और ये लागू होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में मंथली 8000 रुपए और सालाना 96000 रुपए बढ़ जाएगी।

 कितना है फिटमेंट फैक्टर

कितना है फिटमेंट फैक्टर

वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 फीसदी के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत सैलरी मिल रही है। जबकि कर्मचारी यूनियंस इसे बढ़ाने की मांग लंबे वक्त से कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 फीसदी तक सकती है। अगर ऐसा होता है तो न्यूनतम सैलरी बढ़कर 26000 रुपए प्रति माह तक पहुंच सकती है।

 DA बढ़ोतरी का इंतजार

DA बढ़ोतरी का इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों को अगस्त में बढ़े हुए DA का इंतजार है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक की बड़ोतरी कर सकती है। दरअसल देश में खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी से ऊपर तो थोक मूल्य आधारित महंगाई दर 15 फीसदी से ऊपर है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई से थोड़ी राहत देते हुए DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+