7th pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,बेसिक पे में 3000 की बढ़ोतरी,रिटायरमेंट की उम्र 62 साल करने पर विचार

नई दिल्ली। 7th pay Commission के तहत सैलरी में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई हैं। 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों लंबे वक्त से सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी का इतंजरा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इन कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी और फिटमेंट फैक्टर का फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों की सिफारिशों पर विचार करते हुए न्यूनतम सैलरी में 3000 रुपए की बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र को लेकर भी विचार किया जा रहा है।

 न्यूनतम सैलरी में 3000 रुपए की बढ़ोतरी

न्यूनतम सैलरी में 3000 रुपए की बढ़ोतरी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार 50 लाख कर्मचारियों को राहत देकर अपना मजबूत वोटबैंक तैयार कर सकती है। माना जा रहा है कि जल्द ही मोदी सरकार सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी को लागू कर सकती है। चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक पे बढ़ाने को मोदी सरकार जल्‍दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चा‍हती। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी कर सकती गै। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सरकार न्यूनतम सैलरी में 3000 रुपए और फिटमेंट फैक्‍टर को 2.57 से बढ़ाकर 3 टाइम्स कर सकती है। सरकारी कर्मचारी न्यूनतम वेतन को 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार बीच का रास्ता अपना सकती है।

पढ़ें- 7th Pay Commission: सरकार देगी 26000 रु. न्यूनतम सैलरी, 15 अगस्त को बड़ा ऐलान

 रिटायरमेंट उम्र पर विचार

रिटायरमेंट उम्र पर विचार

माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र पर भी विचार कर सकती है। उम्मीद की जा रही है केंद्र सरकार रिटारमेंट उम्र को बढ़ाकर 62 साल कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो देश के 1 करोड़ लोगों को इस का फायदा होगा, जो लोकसभा चुनाव में सरकार के लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम देशभर के लाखों कर्मचारियों को ये सौगात दे सकते हैं।

 15 अगस्त को बड़ा ऐलान

15 अगस्त को बड़ा ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है 15 अगस्त के ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी देश के लाखों लोगों को वेतन बढ़ोतरी की सौगात दे सकते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी नवंबर 2018 यानि दिवाली तक होगी। वहीं सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी की घोषणा का भी इंतजार है। गौरतलब है कि साल 2016 की शुरुआत में केंद्रीय कर्मियों के वेतन में लगभग 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+