7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने किया DA में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान
नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़तरी का इंतजार कर रहे लगभग 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के इस ऐलान से लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारीय को राहत मिली है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की है।
SBI के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, ब्याज से लेकर मिनिमम बैलेंस तक, बदल गए ये 5 नियम
Recommended Video
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। मोदी सरकार के DA बढ़ोतरी के फैसले के साथ ही केंद्रीय कर्मचारी खुशी से झूम उठे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के 4% महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी है।
4% बढ़ा महंगाई भत्ता
सरकार ने कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए 4 फीसदी महंगाई भत्ते बढ़ाने का फैसला किया। आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले सप्ताह ही राज्यसभा में लिखित जवाब में भरोसा दिलाया था कि मार्च महीने की सैलरी के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा।
बढ़कर मिलेगी मार्च की सैलरी
सरकार के फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों की मार्च की सैलरी बढ़कर मिलेगी। डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी को मिली मंजूरी के बाद अब मार्च में पेंशनभोगियों की पेंशन भी बढ़ जाएगी।
क्यों मिलता है महंगाई भत्ता
गौरतलब है कि सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर 6 महीने पर महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाता है। ये बढ़ोतरी जनवरी से ही लंबित है। सरकार ने अब तक इसे मंजूरी दी है। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा। महंगाई भत्ता सरकार द्वारा कर्मचारियों को दिया जाने वाला ऐसा पैसा होता है, जो देश के सरकारी कर्मचारियों के रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए उनकी सैलरी के साथ जुड़ा होता है। सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है, ताकि महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारी के रहन-सहन के स्तर में पैसे की वजह से दिक्कत न हो। ये भत्ता सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को सरकार की ओर से मिलता है। वहीं पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को भी ये भत्ता मिलता है। भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी महंगाई भत्ता मिलता है।