7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए डबल तोहफा, DA के साथ अप्रेजल भी, जानें कब मिलेगी बढ़ी सैलरी

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए डबल तोहफा, DA के साथ अप्रेजल भी, जानं कब मिलेगी बढ़ी सैलरी

नई दिल्ली, जून 4। करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी की आस लगाए इन कर्मचारियों को जल्द ही तोहफा मिलने वाला है। तोहफा भी एक नहीं बल्कि डबल। दरअसल कर्मचारियों की सैलरी में जल्द ही डीए और अप्रेजल जुड़कर आने वाली है। यानी सैलरी बढ़कर आएगी।

Recommended Video

    सरकारी कर्मचारियों के लिए डबल तोहफा, DA के साथ अप्रेजल भी, जानें कब मिलेगी बढ़ी सैलरी
    केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा

    केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा


    लाखों कर्मचारियों को डीए में इजाफे के साथ-साथ अप्रेजल का भी तोहफा मिलने वाला है। आपको बता दें कि इन केंद्रीय कर्मतारियों के लिए अप्रेजल विंडो खोल दिया गया है। 30 जून तक कर्मचारियों की ये अप्रेजल विडों खुला रहेगा। सभी कर्मचारियों को इस डेडलाइन के भीतर अपना सेल्फ असेसमेंट करते हुए फॉर्म भरना है। वर्तमान में ये अप्रेजल विंडो ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी के कर्मचारियों के लिए खोला जाएगा, लेकिन बता दें कि ये प्रक्रिया सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए की जाएगी।

     इस तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा ये काम

    इस तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा ये काम

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए चरणबद्ध तरीके से अप्रेजल भरवाने का काम किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इसे 31 दिसंबर 2021 तक पूरा कर लेना है। इसकी तारीख आग नहीं बढ़ाई जाएगी। अप्रेजल का काम SPARROW पोर्टल के तहत किया जा रहा है। इसकी पोर्टल पर कर्मचारियों को अपने काम का ब्योरा देते हुए अपना असेसमेंट भरना होगा। विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों को अप्रेजल भरने के लिए ऑनलाइन फॉर्म दिया गया है, जिसे 30 जून तक भरकर उन्हें अपने रिपोर्टिंग ऑफिसर को जमा कर देना है। इस पूरी प्रक्रिया को 31 दिसंबर 2021 तक खत्म कर लिया जाएगा।

     डीए को लेकर फैसला जल्द

    डीए को लेकर फैसला जल्द


    केंद्रीय कर्मचारियों को पिछले डेढ़ साल से रुके हुए महंगाई भत्ते के भुगतान का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई में उन्हें ये खुशखबरी मिल सकती है। डीए की तीनों किस्तों के भुगतान की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान में कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। तीनों बकाया किस्तों के भुगतान के साथ इसे 28 फीसदी किया जा सकता है। कर्मचारियों को दो साल की डीए एक साथ मिल सकता है। गौरतलब है कि जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसद बढ़ा था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते उसके भुगतान को रोक दिया गया था। इसके बाद दूसरी छमानी में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और जनवरी 2021 में इसमें 4 फीसदी का इजाफा यानी अब कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद है।

    SBI Alert: एसबीआई के खाताधारक 30 जून तक जरूर करवा लें ये काम, वरना बढ़ेगी मुश्किल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+