SBI Alert: एसबीआई के खाताधारक 30 जून तक जरूर करवा लें ये काम, वरना बढ़ेगी मुश्किल
नई दिल्ली, जून 2। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है। एसबीआई ने सोशल मीडिया पर ट्विट के जरिए अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो 30 जून से पहले अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें, ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके। बैंक ने अपने ग्राहकों को आगाह करते हुए कहा है कि भविष्य में आगे आने वाले दिनों में किसी भी परेशानी और झंझट से बचने के लिए वो तय समससीमा के भीतर अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें।

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
एसबीआई ने अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो भविष्य में होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने पैन कार्ड को आधार से जरूर लिंक कर लें। एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर ट्वीट के जरिए जानकारी दी और ग्राहकों को सूचित किया है कि वो किसी भी असुविधा और निरंतर बैंकिंग सेवा का लाभ उठाने के लिए अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें। आपको बता दें कि बैंकिंग कामों के लिए भी पैन कार्ड बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बैंक खाते खोलने, बैंक खातों में नकद जमा करने, डीमैट खाते खोलने या फिर प्रॉपर्टी की लेनदेन या फिर बॉड खरीदने जैसे कामों के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होता है।

30 जून तक निपटा लें ये काम
एसबीआई ने कहा ह कि अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। बैंक ने लोगों को समझाते हुए लिखा है कि यदि वो अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इनएक्टिव पैन कार्ड से उन्हें किसी भी तरह की लेनदेन में परेशानी आएगी। वहीं अपना आयकर रिटर्न भी दाखिल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में 30 जून 2021 तक अपने पैन को आधार से लिंक कर परेशानी से बच सकते हैं।

एसबीआई ने फिर से बदला बैंकों की टाइमिंग
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक शाखाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बैंक ने अपने ब्रांचों को खोलने और बंद होने के समय में बदलाव करते हुए इसे पहले से दो घंटे के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब एसबीआई की शाखाएं 10 बजे सुबह से लेकर शाम के 4 बजे तक खुली रहेंगी। इससे पहले मई महीने में कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसबीआई ने बैंकों की टाइमिंग में बदलाव किया था, जिसके बाद एसबीआई की शाखाएं सुबह 10 बजे से दोपहर के 2 बजे तक कम करती थी, अब उसे फिर से बढ़ाकर शाम के 4 बजे तक के लिए कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications