7th Pay Commission:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बकाया DA का भुगतान इस तारीख से करेगी सरकार

7th Pay Commission:केंद्रीय कर्मचारियों के बकाया DA का भुगतान जुलाई से करेगी सरकार

नई दिल्ली। 7th Pay Commission Latest Update. लाखों केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government Employees) के लिए खुशखबरी आने वाली है। लंबे वक्त से महंगाई भत्ते ( DA Hike) का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार जल्द ही खुशखबरी दे सकती है। खबरों की माने तो महंगाई भत्ते (DA hike) की घोषणा का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई 2021 से बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। 9 मार्च को वित्त मंत्रालय की ओर से इस बात का भरोसा दिलाया गया है कि महंगाई भत्ते में लंबित किश्तों का भुगतान जल्द किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वित्त मंत्रालय से मिली हरी झंडी के बाद पिछले तीन महंगाई भत्ता की किश्तों का भुगतान जुलाई 2021 से किया जाएगा। यानी जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को डीए बकाए के भुगतान का तोहफा मिल जाएगा।

जुलाई 2021 से भुगतान

जुलाई 2021 से भुगतान

खबरों के मुताबिक महंगाई भत्ते के बकाया भुगतान के लिए वित्त मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। जुलाई 2021 से तीनों बकाया किश्तों का भुगताम कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना संकट के दौरान सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुए इजाफा के भुगतान पर रोक लगा दी थी। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के मुताबिक इस डीए( DA) भुगतान पर रोक लगाकर सरकार ने 37430.09 करोड़ रुपए की बचत की है।

 50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सरकार द्वारा अस्थाई तौर पर महंगाई भत्ते पर रोक लगाई गई। जिसकी वजह से कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 के लिए महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया गया। अब जुलाई 2021 में तीनों किश्तों का एक साथ भुगतान किया जाएगा।गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता( Dearness Allowance) मिलता है। साल 2020 में इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। सरकार के इस फैसले का लाभ 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ लगभग 60 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+