7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जुलाई में 3-4% बढ़ सकता है DA
7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 42 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है। जुलाई में सरकार एक बार फिर इसे बढ़ा सकती है।

7th Pay Commission, जुलाई का महीना केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। क्योंकि अप्रैल महीने के एआईसीपीआई के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में 45 से 46 फीसदी इजाफा कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि अभी मई और जून के आंकड़े आने बाकी है। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
एआईसीपीआई के आंकड़े क्या संकेत देते हैं?
जनवरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो एआईसीपीआई के आंकड़े में 0.5 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद फरवरी में इसमें 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट भी देखने को मिली। फरवरी में 132.7 पर बंद हुआ।
एआईसीपीआई में मार्च में 0.6 अंकों की सकारात्मक बढ़त देखी गई। जिसके चलते यह 133.3 पर पहुंच गया। अप्रैल में एआईसीपीआई 0.9 प्रतिशत चढ़कर 134.2 पर आ गया। अगर मई और जून के दौरान भी आईसीपीआई के आंकड़े अच्छे आते हैं तो महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में 4 फीसदी बढ़ने से डीए 46 फीसदी हो जाएगा।
कितने फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा। अभी कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए मिल रहा है। जिसका ऐलान सरकार ने इस साल मार्च में किया था।
इस बढ़ोतरी का लाभ 48 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। अगर सरकार जुलाई में डीए 4 फीसदी बढ़ाती है। तो मूल वेतन के तौर पर 18,000 रुपये पाने वाले कर्मचारी की सैलरी में हर महीने 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इस हिसाब से कर्मचारियों को वेतन में सालाना 8640 रुपये बढ़कर मिलेगा।
केंद्र सरकार के बाद देश के ज्यादातर राज्यों ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इस लिस्ट में तमिलनाडु, यूपी, हरियाण जैसे राज्य शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications