केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली होगी धमाकेदार,2 दिन बाद खाते में आएगा बोनस के साथ 3 महीने का एरियर!
7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली होगी धमाकेदार,2 दिन बाद खाते में आएंगे बोनस के साथ 3 महीने का एरियर
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये दिवाली धमाकेदार होने वाली है। कर्मचारियों को न केवल 31 फीसदी महंगाई भत्ते के साथ बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी बल्कि बोनस और 3 महीने का रियर भी मिलेगा। 2 दिन बाद केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस, बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ सैलरी और 3 महीने का डीए एरियर मिलेगा।

कर्मचारियों को तोहफा
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इस दिवाली उन्हें कई तोहफ मिलने वाले हैं। दिवाली से पहले ही खाते में मोटी रकम आएगी। कर्मचारियों को दो दिन बाद यानी 31 अक्टूबर को इस महीने की सैलरी के साथ दिवाली बोनस, 31 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता और तीन महीने के महंगाई भत्ते का एरियर भी मिलेगा। आपको बता दें कि लंबे इंतजार के बाद कर्मचारियों को महंगाई भत्ते मं बढ़ोतरी का तोहफा मिला है, जिसके बाद से अब उन्हें जुलाई, अगस्त, सितंबर महीने का एरियर भी इस महीने की सैलरी के साथ मिलने की उम्मीद है।

बंपर बढ़ोतरी के साथ मिलेगी सैलरी
सरकार ने पहले डेढ़ साल के बाद महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटा दिया। 17 फीसदी की महंगाई दर सीधे बढ़कर 28 फीसदी हो गई। इसके बाद कर्मचारियों को फिर अक्टूबर महीने में महंगाई भत्ते का तोहफा मिला, जिसके बाद कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई और इस बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया गया है। जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा।

जानिए कितना बढ़ेगा वेतन
डीए बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का वेतन कितना बढ़ेगा ये जानने के लि आपको डीए कैलकुलेशन को सझना होगा। अगर कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए प्रति माह हैं तो 31 फीसदी की दर से DA 17639 रुपए महीने मिलेगा। यानी अगर अक्टूबर में अगर तीन महीने का एरियर मिलता है तो 52917 रुपए एरियर के भी आएंगे। वहीं अगर बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो DA 31 फीसदी की दर से 5580 रुपए मिलेगा। अगर तीन महीने का एरियर मिलता है तो 1620 रुपए खाते में आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications