7th Pay Commission: वेतन बढ़ोतरी का इन कर्मचारियों को सबसे पहले मिलेगा फायदा,पढ़ें लेटेस्ट अपटेड

नई दिल्ली। 7th Pay Commission आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन बढ़ोतरी का इंतजार जारी है। वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग उतने ही पेंशनभोगियों को सरकार ने फिलहाल 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। इन बीच सूत्रों से खबर आ रही है कि सरकार चरणबंद्ध तरीके से कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का लाभ दे सकती है। सूत्रों की माने तो पहले लोअर ग्रेड कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि 1 से 5 लेवल वाले कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.56 से 2.7 किया जा सकता है।

 सातवें वेतन आयोग का इन्हें मिलेगा सबसे पहले फायदा

सातवें वेतन आयोग का इन्हें मिलेगा सबसे पहले फायदा

सातवें वेतन आयोग के तहत सबसे पहले पे मैट्रिक्स 1 से 5 वाले लोअर लेवल कर्मचारियों को फायदा मिल सकता है। इस लेवल में आने वाले कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का फायदा सबसे पहले मिल सकता है। अगर सरकार ने इसी आधार पर फैसला लिया तो 1 से 5 मैट्रिक्स वाले कर्मचारियों को सबसे पहले फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग ने न्यूनतम वेतन को 7,000 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए करने का प्रस्ताव दिया, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी। वहीं फिटमेंट फैक्टर को 2.57 करने का फैसला किया गया। सूत्रों के मुताबिक सातवें वेतन आयोग के तहत जो केंद्रीय कर्मचारी पे मैट्रिक्‍स लेवल 1 से 5 के आधार पर सैलरी पा रहे हैं, उन्हें सैलरी बढ़ोतरी का लाभ पहले मिलेगा। सरकार पे मैटिक्स 1 से 5 लेवल तक के कर्मचारियों के न्‍यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। ये बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्‍टरी में बढ़ोतरी करने से होगी। अगर लोअर लेवल के कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.7 किया जाए तो 1 से 5 पे मैटिक्स के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा और अधिक सैलरी पाने वाले अफसर रह जाएंगे।

 वेतन आयोग की सिफारिश से अधिक बढ़ोतरी पर चेतावनी

वेतन आयोग की सिफारिश से अधिक बढ़ोतरी पर चेतावनी

सूत्रों की माने तो सरकार वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी करेगी। अगर सभी कर्मचारियों की सिफारिशों से अधिक बढोतरी की गई तो देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। सरकार इसलिए चरणबंद्ध तरीके से बढ़ोतरी कर सकती है। माना जा रहा है कि पहले फेज में पे मैट्रिक्स 1 से 5 तक के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं RBI ने भी सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सैलरी में बढ़ोतरी वेतन आयोग की सिफारिशों से अधिक की गई तो देश में महंगाई और बढ़ जाएगी।

 साल के अंत तक मिल सकती है खुशखबरी

साल के अंत तक मिल सकती है खुशखबरी

कर्मचारियों को उम्मीद है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली के काम पर लौटने के बाद उनकी मांगों पर गौर किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि साल के अंत तक कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। सैलरी बढ़ोतरी की खुशखबरी दिवाली में मिलने की संभावना सबसे अधिक है। अगर कोई अचरन आई तो सरकार साल 2019 के शुरुआती महीनों में ये तोहफा दे सकती है, क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव है और सरकार ज्यादा देरी कर लाखों कर्मचारियों की नाराजगी का खतरा मोल नहीं लेना चाहती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+