7th Pay Commission: आम बजट से पहले 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! सैलरी में डबल बढ़ोतरी

7th Pay Commission:बजट से पहले कर्मचारियों को तोहफा!सैलरी के डबल बढ़ोतरी

नई दिल्ली। गुजरात सरकार ने नए साल में अपने 5.11 लाख कर्मचारियों और 4.5 लाख पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया । सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। सरकार के फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। गुजरात के सरकारी कर्मचारियों को अब 17% DA मिलेगा। वहीं पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी प्रदेश के शिक्षकों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इन सबके के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार है। लंबे वक्त से 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार है।

 केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार

केंद्र सरकार आम बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। माना जा रहा है कि लंबे वक्त से सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। मोदी सरकार आम बजट 2020 से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार अगर ये फैसला करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 8000 रुपए प्रति माह तक बढ़ जाएगी।

कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के साथ- साथ फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी कर सकती है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। कैबिनेट बैठक में इसपर मुहर लग सकती है। मौजूदा फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुणा है। केंद्रीय कर्मचारी इसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं।

 महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी के साथ-साथ महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। नवंबर 2019 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के आधार पर गणना की जाए तो डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है। जनवरी और जुलाई में डीए में बढ़ोतरी की जाती है। महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होगी ये महंगाई के आधार पर तय होता है।

 केंद्रीय कर्मचारियों को डबल फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों को डबल फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों के साथ ही राज्य कर्मचारियों के लिए भी बड़ा ऐलान होने की संभावना है। 7वां वेतन आयोग के तहत जिन राज्‍यों ने अभी जनवरी-जुलाई 2019 का DA नहीं बढ़ा है, वहां के कर्मचारियों को डबल फायदा मिलेगा। 31 जनवरी 2020 तक जुलाई-दिसंबर 2019 के DA का भी ऐलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर जुलाई-दिसंबर 2019 में DA 4% बढ़ता है तो राज्य कर्मचारियों को कुल 5 फीसदी के साथ 4 फीसदी डीए का फायदा मिलेगा। यानी उन्हें जनवरी में एक साथ डीए बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है, जो कुल मिलाकर 9% (5+4%) होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+