Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

7th Pay Commission: बजट से पहले और बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी डबल खुशखबरी

7th Pay Commission: बजट से पहले और बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगी डबल खुशखबरी

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें बजट पर टिकी है। 1 फरवरी को मोदी सरकार अपनाी आम बजट पेश करेगी। इस बजट से केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीदें है कि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने को Union Budget 2020 से पहले और बाद में केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है।

 बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है ये खुशखबरी

बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है ये खुशखबरी

बजट 2020 से पहले कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। बजट से पहले और बजट के बाद सरकार की ओर से जो घोषणाएं की जा सकती है उसका असर आपकी सैलरी पर पड़ेगा। रेलवे कर्मचारियों का न्यूतनम वेतन बढ़ाया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को लेकर भी ऐलान संभव है। माना जा रहा है कि डीए में बढ़ोतरी की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है।

 बजट के बाद मिलेगी ये खुशखबरी

बजट के बाद मिलेगी ये खुशखबरी

बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी मिलने की उम्मीद बेहद कम है। वित्त मंत्रालय के सू्त्रों की मानें तो 1 फरवरी को आम बजट पेश होने से पहले DA में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है तो वहीं 7th Pay Commission के तहत रेलवे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान बजट के बाद हो सकता है। सैलरी बढ़ोतरी के ऐलान से केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 21,000 रुपए किया जा सकता है। लेकिन बेसिक सैलरी 21,000 रुपए तक किए जाने की संभावना सिर्फ भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के लिए है।

 सैलरी में 10000 रुपए तक की बढ़ोतरी संभन, न्यूनतन सैलरी 21000 तक

सैलरी में 10000 रुपए तक की बढ़ोतरी संभन, न्यूनतन सैलरी 21000 तक

वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, बजट से पहले म हंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा सकती है। कर्मचारियों की सैलरी में डीए की बढ़ोतरी की वजह से 720 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी कर्मंचारियों की रैंकिंग के आधार पर होगी। वहीं, खबर ये भी आ रही है कि बजट के बाद सरकार न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी कर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लंबे इंतजार को खत्म कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उनकी बेसिक सैलरी 18,000 से 26,000 की जाए । वहीं फिटमेंट फैक्टर भी 2.57 फीसदी से 3.68 फीसदी करने की मांग है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+