7th Pay Commission: इन 11 लाख कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सैलरी में हुई बढ़ोतरी
नई दिल्ली। 7th Pay Commission की सिफारिशों से अधिक वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों भले ही खुशखबरी मिलने में अभी देर हो रही हो, लेकिन राजस्थान सरकार ने अपने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए तोहफे की झड़ी लगा दी है। चुनाव के मुहाने पर खड़ी राजस्थान सरकार ने अपने प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर उन्हें तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार ने सोमवार को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत दर 2 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। 1 जुलाई 2018 से ये बढ़ोतरी लागू होगी। इस बढ़ोतरी का फायदा करीब 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा।

11 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
राजस्थान सरकार ने अपने 8 लाख सरकारी कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत से बढ़कर 9 प्रतिशत हो जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद सरकारी खजाने पर लगभग 547 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, लेकिन चुनाव को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों को खुश करने की कोशिश की है। इससे पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल- डीजल पर वैट घटाकर जनता को राहत दी और अब सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ दिया है।

बढ़ा महंगाई भत्ता
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत दर को 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया है। इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य कर्मचारियों के अलावा कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। इस बढ़ोतरी से प्रदेश सरकार पर 547 करोड़ का अतिरिक्त भार बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश और यूपी सरकार ने दिया कर्मचारियों को तोहफा
आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर बड़ा तोहफा दिया। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप बढ़ोतरी कर दी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2016 से लागू की गई और सरकार ने कर्मचारियों को 32 महीने का एरियर देने का फैसला किया। कर्मचारियों की सैलरी और एरियर की रकम उनके जीपीएफ खाते में ट्रांसफर की जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के शिक्षकों और प्रोफेसरों को बड़ा तोहफा देत हुए उनके लिए सातवें वेतन आयोग लागू करने को मंजूरी दे दी। यूपी सरकार के इस फैसले से शिक्षकों के वेतन में 15000 से लेकर 35000 रुपए के बीच बढ़ोतरी होगी












Click it and Unblock the Notifications