5G की नीलामी में Jio का बोलबाला, खरीदा आधे से अधिक हिस्सा, सरकार को मिलेंगे 1.5 लाख करोड़

5G की नीलामी में Jio का बोलबाला, खरीदा आधे से अधिक हिस्सा, सरकार को मिलेंगे 1.5 लाख करोड़

नई दिल्ली। 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी का आज आखिरी दौर खत्म हो गया है। 1 अगस्त को स्पेक्ट्रम की नीलामी का काम खत्म हो गया। इस नीलामी में रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपए की बोलियां लगी। वहीं रिलायंस जियो इसमें सबसे बड़ा बोलीदाता रहा। जियो ने 88078 करोड़ रुपए की बोली लगाई और 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में कुल स्पेक्ट्रम कर करीब आधा हिस्सा हासिल कर लिया।

 5G Spectrum Auction: Jio emerged as the largest Bidder, Government will get 1.5 lakh Crore

जियो का बोलबाला

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में कुल बिक्री का आधा हिस्सा जियो ने खरीदा है। जियो ने 5 बैंड में 24,740 मेगाहर्ट्ज वाले स्पेक्ट्रम के लिए 88078 करोड़ रुपए खर्च किए है। इस नीलामी में जियो ने सबसे बेहतरीन माने जाने वाले 700 मेगाहर्ट्ज बैंड समेत अलग-अलग ब्राड खरीदा है। जियो ने कहा है कि वो 5जी का लाभ बहुत जल्द ग्राहकों तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि जियो के अलावा इस नीलामी में अडाणी समूह ने भी हिस्सा लिया। अडाणी एंटरप्राइजेज ने 212 करोड़ रुपए खर्च कर 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा है। वहीं भारती एयरटेल ने 43084 करोड़ रुपए खर्च किए तो वोडाफोन-आइडिय़ा ने 18799 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। 5जी स्पेक्ट्रम में सरकार के पास कुल 10 बैंड में पेश किए गए । वहीं 7 दिनों तक चली इस नीलामीसे सरकार ने 1,50,173 करोड़ रुपए की बोलियां हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+