GST काउंसिल की 46वीं बैठक: टेक्सटाइल पर जीएसटी दर बढ़ाने का फैसला स्थगित
GST काउंसिल की बैठक: टेक्सटाइल पर दर बढ़ाने का फैसला वापस
नई दिल्ली, 31 दिसंबर: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज जीएसटी काउंसिल की 46वीं बैठक हुई है। राजधानी दिल्ली में हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। मीटिंग में टेक्सटाइल पर जीएसटी दर बढ़ाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया गया है। अगली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।

जीएसटी परिषद की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि टेक्सटाइल पर जीएसटी बढ़ने के फैसले को स्थगित किया गया है। सिंह ने जानकारी दी है कि जीएसटी परिषद ने टेक्सटाइल पर जीएसटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने को स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब परिषद फरवरी 2022 में अपनी अगली बैठक में इस मामले की समीक्षा करेगी।
दिल्ली में हुई जीएसटी परिषद की 46वीं बैठक की अध्यक्षता वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की। बैठक में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, डॉ. भागवत किशनराव कराड के अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्तमंत्री शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications