बड़ी खबर: एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और जियो को 42000 करोड़ की राहत, स्पेक्ट्रम पेमेंट 2 साल के लिए टला
नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनियों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। कैबिनेट ने स्पेक्ट्रम किस्त का भुगतान दो साल के लिए टालने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 का स्पेक्ट्रम पेमेंट टाले जाने से भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो को 42,000 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। आपको बता दें कि ये कंपनियां लगातार सरकार से राहत की मांग कर रही थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीटिंग में किए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि दूरसंचार कंपनियों को हो रही परेशानी को देखते हुए कैबिनेट ने स्पेक्ट्रम ऑक्शन से जुड़े इंस्टॉलमेंट का भुगतान दो साल टालने का फैसला किया है।
सीतारमण ने कहा कि डेफर्ड स्पेक्ट्रम पेमेंट को बाकी किस्तों में बराबर बांटा जाएगा और मौजूदा टाइम पीरियड में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि टेलिकॉम कंपनियों को डेफर्ड स्पेक्ट्रम पेमेंट्स पर तय ब्याज का भुगतान करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications