डोकलाम विवाद के चलते ओपो, वीवो कंपनी के 400 कर्मचारी लौटे चीन

नई दिल्ली। चीन और भारत के बीच काफी दिनों से डोकलाम को लेकर विवाद चल रहा था। अब यह फैसला हो गया है कि भारत और चीन दोनों ही देश डोकलाम से अपनी सेना को पीछे हटाएंगे। वहीं दूसरी ओर, चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों ओपो और वीवो में काम करने वाले करीब 400 कर्मचारी वापस अपने देश लौट गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण डोकलाम विवाद ही है। डोकलाम विवाद की वजह से ही जुलाई और अगस्त में दोनों ही कंपनियों की सेल्स में तगड़ी गुरावट भी आई थी।

डोकलाम विवाद के चलते ओपो, वीवो कंपनी के 400 कर्मचारी लौटे चीन

दोनों ही कंपनियों की भारत में करीब 3 दर्जन डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां हैं, जिनसे अधिकतर लोग वापस चीन चले गए हैं। इतना ही नहीं, ओपो और वीवो के चीन के कुछ कर्मचारी भी वापस लौट गए हैं। यह साफ-साफ कहा गया है कि इन लोगों को वापस बुलाने के पीछे की वजह नॉन-परफॉर्मेंस है। हालांकि, यह भी मानना होग कि डोकलाम विवाद के चलते ही इन कंपनियों की सेल्स में गिरावट आई है, क्योंकि भारत में बहुत से लोग चीनी प्रोडक्ट्स का विरोध कर रहे थे।

इसकी एक वजह यह भी बताई जा रही है कि चीन के नागरिकों को भारत में कम अवधि का वीजा मिल रहा है। एक अधिकारी ने यह कहा था कि अगर डोकलाम विवाद सुलझ जाता है तो वापस गए कर्मचारियों में से कुछ लोग वापस भी आ सकते हैं। इससे भी यह बात साफ होती है कि अगर डोकलाम विवाद का पक्का हल नहीं निकलता है तो इससे चीनी कंपनियों को नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+