रेलवे चार्ट बनने के बाद खाली सीटें बुक कराने पर रेलवे 1 जनवरी से देगा 10 फीसदी की छूट
1 जनवरी से रेलवे उन टिकटों को बुक करने पर 10 फीसदी की छूट देगा, जो चार्ट बनने के बाद भी खाली रह जाती हैं। यह सेवा रेलवे द्वारा फिलहाल 6 महीनों के लिए शुरू की जा रही है।
नई दिल्ली। नया साल शुरू होते ही सरकार की तरफ से देश के लोगों को एक सौगात मिलने जा रही है। यह सौगात रेलवे की तरफ से दी जाएगी। 1 जनवरी से उन रेल यात्रियों को किराए में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी, जो चार्ट बनने के बाद खाली पड़ी सीटों की बुकिंग कराते हैं। फिलहाल भारतीय रेलवे ने यह एक्सपेरिमेंट शताब्दी, दूरंतो और राजधानी ट्रेनों में इसी महीने की शुरुआत में शुरू किया गया था, जिसे 1 जनवरी से सभी ट्रेनों में लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल रेलवे इस योजना को 6 महीने के लिए शुरू कर रही है।

रेलवे मंत्रालय ने 28 दिसंबर को एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें कहा गया था- अब यह फैसला लिया गया है कि आरक्षित श्रेणी में दी जाने वाली 10 फीसदी की छूट 1 जनवरी 2017 से एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर 6 महीने के लिए सभी ट्रेनों में शुरू किया जाएगा। मिनिस्ट्री के अनुसार यह छूट किसी श्रेणी के तहत बेची गई आखिरी टिकट के बेस फेयर पर दी जाएगी। आपको बता दें कि सामान्य तौर पर पहला चार्ट ट्रेन छूटने से चार घंटे पहले बनता है। पारदर्शिता को अधिक बढ़ाने के लिए आखिरी टिकट की कीमत चार्ट पर छापी जाएगी। यह छूट उन सीटों पर लागू होगी, जिन सीटों पर यात्री नहीं पहुंच सकेंगे।
ये भी पढ़ें- रेडमी नोट-4X फोन की तस्वीरें हुईं लीक, जानिए क्या है इसकी खासियत
जोनल रेलवे इस योजना की एक रिपोर्ट तैयार करेगा और 31 अप्रैल 2017 से पहले रेलवे बोर्ड को सौंपेगा, ताकि इस बात का फैसला किया जा सके कि इस नियम को भविष्य में लागू किया जाए या नहीं। रेलवे मंत्रालय ने यह प्रयोग ऐसे समय में शुरू किया है, जब उसने एसी ट्रेनों पर फ्लेक्सी फेयर सिस्टम की समक्षा की है।












Click it and Unblock the Notifications