हैकिंग के बावजूद 1 अरब याहू अकाउंट बिक रहे 2 लाख डॉलर में

इसी सप्ताह चार रूसी लोगों पर आरोप लगा था कि उन्होंने 2014 में याहू के सिस्टम को हैक किया था, जिससे करीब 50 करोड़ खातों पर बुरा असर पड़ाा था।

नई दिल्ली। जहां एक ओर याहू के अकाउंट लगातार हैकिंग का शिकार हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह खबर है कि याहू के 1 अरब अकाउंट 2 लाख डॉलर में बिकने के लिए तैयार हैं। इसी सप्ताह चार रूसी लोगों पर आरोप लगा था कि उन्होंने 2014 में याहू के सिस्टम को हैक किया था, जिससे करीब 50 करोड़ खातों पर बुरा असर पड़ाा था। इन चार लोगों में से दो हैकर बताए जाते हैं और बचे हुए दो लोग इंटेलिजेंस के अधिकारी बताए जाते हैं।

हैकिंग के बावजूद, 1 अरब याहू अकाउंट बिक रहे 2 लाख डॉलर में
ये भी पढ़ें- सरकार ने दिए निर्देश, डिफॉल्टर्स का होगा फॉरेंसिक ऑडिट

इसके अलावा 2013 में करीब 1 अरब अकाउंट से डेटा चुरा लिया गया था। अभी भी अथॉरिटीज 2013 में हुए साइबर हमले की जांच कर रही हैं। यह हमला अब तक का किसी भी प्राइवेट कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम पर किया गया सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। वहीं 2014 में याहू के सर्वर पर हुआ हमला दूसरा सबसे बड़ा हमला है। इस तरह यह कहना गलत नहीं होगा कि टॉप के दो बड़े हमले याहू पर हुए हैं। ये भी पढ़ें- नोटबंदी के बाद सरकार को अघोषित आय पर मिला 6000 करोड़ रुपए का टैक्स

हालांकि, छानबीन करने वाले अधिकारी अभी तक यह भी पता नहीं कर सके हैं कि इन दोनों हमलों के बीच कोई संबंध है या नहीं है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को देख रहे मालकॉम पालमोर ने बुधवार को कहा है- हम इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं कि इन दोनों हमलों के बीच कोई संबंध है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+