नोटबंदी के बाद सरकार को अघोषित आय पर मिला 6000 करोड़ रुपए का टैक्स
500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बैन किए जाने के बाद उन सभी लोगों से पैसों का ब्योरा मांगा जा रहा था, जिन्होंने अपने खातों में एकमुश्त अधिक रकम जमा कराई थी।
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद से अब तक अघोषित कैश डिपॉजिट पर टैक्स से करीब 6000 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस बात की पुष्टि काले धन के खिलाफ जांच के लिए बनाई गई एसआईटी के वाइस चेयरमैन जस्टिस अरिजित पसायत ने की है। उन्होंने शु्क्रवार यह बात कही और साथ ही इस बात की भी संभावना जताई कि अघोषित कैश पर टैक्स के जरिए होने वाली आमदनी में अभी और अधिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बैन किए जाने के बाद उन सभी लोगों से पैसों का ब्योरा मांगा जा रहा था, जिन्होंने अपने खातों में एकमुश्त अधिक रकम जमा कराई थी। इनमें बहुत से लोग सजा से बचने के लिए अघोषित आय पर 60 फीसदी टैक्स पेनाल्टी देने को तैयार हो गए। आपको बता दें कि अब यह पेनाल्टी बढ़ाकर 75 फीसदी कर दी गई है। हालांकि, पसायत ने इस बात का अनुमान लगाने से मना कर दिया कि इससे कितना कैश जमा हो सकता है, लेकिन यह उम्मीद जरूर जताई की इससे होने वाली कमाई काफी अधिक होगी। ये भी पढ़ें- जल्द शुरू होगा प्लास्टिक का नोट, सरकार ने RBI को दी 10 रुपए के प्लास्टिक नोट छापने की मंजूरी
पसायत ने बताया कि नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ चलाए गे अभियान के तहत 50 लाख या उससे अधिक जमा करने वालों पर नजर रखी गई। इन लोगों को ईमेल भेजे गए। उनके अनुसार 50 लाख रुपए जमा करने वाले 1092 लोगों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। बहुत से जमाकर्ता सजा से बचने के लिए अघोषित आय पर टैक्स देने को तैयार हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि सभी टैक्स अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बड़ी राशि जमा करने वाले सरकारी अधिकारियों के साथ सख्ती से पेश आएं।












Click it and Unblock the Notifications