बुलंदशहर: महिला की हत्या कर सिर हाथ काट ले गए थे, 30 किलोमीटर दूर पॉलिथीन से हुए बरामद

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को कोतवाली देहात इलाके की नई मंडी चौकी क्षेत्र के उटरावली गांव के जंगलों में सड़क किनारे एक महिला का सिर व हाथ की कलाई कटा शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और महिला की शिनाख्त के लिए सिर की तलाश में जुट गई थी। बता दें कि महिला का सिर व हाथ शनिवार को घटना स्थल से 30 किलोमीटर अनूपशहर में एक पॉलिथीन से बरामद हुआ है।

woman kill Cut of the head found 30 km away

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के उटरावली गांव के जंगल में सड़क किनारे शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बता दें कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर उसके सिर, दाएं हाथ का पंजा और बाएं हाथ की अंगुलियां काट दी। मृतका के गायब अंगों की पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन कहीं कुछ सुराग नहीं मिला। मृतक की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है। सीओ सिटी रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के कोशिश जारी है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिनाख्त होने पर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

woman kill Cut of the head found 30 km away

अनूपशहर में मिला गायब सिर और हाथ
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के उटरावली गांव के जंगल में शुक्रवार को महिला का शव मिला था। पुलिस महिला के सिर व दोनों कट हाथ की तलाश में जुटी हुई थी। बता दें कि शनिवार को घटना स्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर अनूपशहर में गंगा नदी के किनारे महिला का सिर व दोनों हाथ बरामद हो गए हैं। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने महिला की फोटो व्हाट्सप्प पर डालकर लोगों से महिला की शिनाख्त करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:- बुलंदशहर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+