UP News: खुर्जा में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
UP News: बुलंदशहर के खुर्जा में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। खुर्जा में तेज रफ्तार की एक कार हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार मैं सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मरने वालों में एक मासूम बालक भी शामिल है और सभी एक ही परिवार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाली।

पुलिस का कहना है कि मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद वाहनों का आगमन प्रारंभ हुआ।
भंडारा में शामिल होने के बाद लौट रहे थे वापस
बताया जा रहा है कि दिल्ली की कुंडली के रहने वाले एक परिवार के लोग शुक्रवार को बुलंदशहर के पहासू के नारऊ गांव में एक रिश्तेदार के यहां भंडारे में शामिल होने के लिए आए थे। भंडारा में शामिल होने के बाद कार में सवार होकर सभी लोग वापस दिल्ली लौट रहे थे।
कार में सवार होकर सभी लोग एनएच 34 पर खुर्जा स्थित बरौली कट के पास पहुंचे। इस दौरान वहां पर एक ट्रक चालक अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर चाय पीने चला गया था। कार की रफ्तार अधिक होने के चलते कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई।
टक्कर लगने के बाद चंद्रकली (70), तोताराम (58), बबीता (55) और पिकू (05) की मौत हो गई। वही उनके परिवार के ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे।












Click it and Unblock the Notifications