बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां तीन मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों बच्चों के शव ट्यूबवेल की हौद में पड़े मिले है। तीन बच्चों के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कर रही है।

Three children shot dead in Bulandshahr

जानकारी के अनुसार, मामला बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार की रात बुलंदशहर नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी जमशेद की 8 वर्षीय पुत्री आसमा और माहे आलम की 7 वर्षीय पुत्री अलीबा और इनके ही रिश्तेदार का बेटा 8 वर्षीय अब्दुल्ला एक शादी समारोह से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी के जंगल में एक ट्यूबवेल की होदी में तीनों बच्चों के गोली लगे शव मिले हैं।

घटना की सूचना पर सलेमपुर थाना पुलिस सहित एसएसपी, एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। सलेमपुर थाना प्रभारी अवधेश अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के पीछे कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+