पांच साल बाद भाजपा सांसद को देख भड़के लोग, काफिले पर किया पथराव

Bulandshahr News, बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) की तारीखों के ऐलान और उम्मीदवार की घोषणा होने के साथ सभी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर के चांदौर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भोला सिंह (Bhola singh) और शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पांच साल बाद आने का आरोप लगाते हुए सांसद के काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं, सांसद ने इस प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया है।

दलबल के साथ गए थे प्रचार करने

दलबल के साथ गए थे प्रचार करने

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, जहांगीराबाद क्षेत्र के चांदौक गांव में बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद डॉ. भोला सिंह व शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा दलबल के साथ शनिवार की शाम प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि ग्रामीण बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद डॉ. भोला सिंह को देखते ही ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही ग्रामीणों ने वापस जाओ-वापस जाओ के नारे भी लगाये।

ग्रामीणों ने अनदेखी के आरोप

ग्रामीणों ने अनदेखी के आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि हम प्रधानमंत्री के साथ हैं मगर सांसद भोला सिंह को गांव में घुसने नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है पिछले 5 साल में एक बार भी सांसद व अन्य कोई भी नेता गांव नहीं आया। ना ही 5 साल में कोई विकास कार्य गांव में हुआ है। जब पांच साल पहले किए वादे पूरे नहीं किए तो अब क्यों वोट मांगने आए हो। हंगामा होता देख कुछ बुजुर्ग लोगों ने गुस्साए लोगों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत

पुलिस को नहीं मिली शिकायत

इसी बीच अंधेरे में कुछ लोगों ने काफिले में शामिल गाड़ियों पर पथराव कर दिया। जिसमें एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे बीजेपी प्रत्याशी को गांव से बाहर निकाला। एसएसपी एन कोलांची ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिलेगी तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने बताया कि इस प्रकाश के किसी मामले की जानकारी नहीं है। चांदौक में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+