बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से जा भिड़ी रोडवेज बस, एक की मौत, दर्जनों घायल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर भिड़ गई। इस हादसे में एक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, हादस बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और उसने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि मौके पर एसपी देहात पहुंच गए और उन्होंने थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली से बदायूं जा रही थी रोडवेज बस
जानकारी के मुताबिक यूपी रोडवेज की यह बस दिल्ली से बदायूं के लिए रवाना हुई थी लेकिन बुलंदशहर पहुंचते ही यह भीषण हादसा हो गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications