वाह रे यूपी पुलिस! 20 साल पहले मर चुके परदादा पर रेप का मुकदमा, 90 साल के दादा को भी नहीं बख्शा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है, जहां परिवार के 10 सदस्यों पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बात अजीब यह है कि 90 साल के बुजुर्ग और 20 साल पहले मरे हुए व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। बुलंदशहर पुलिस की इस हरकत से पूरे डिपार्टमेंट की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

परिवार के 10 सदस्यों के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा
दरअसल, मामला बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक व्यक्ति ने परिवार के 10 सदस्यों के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि आहार थाना क्षेत्र निवासी पिंटू पीड़ित की बेटी को शादी का झांसा देकर दो सालों से शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने जब शादी की बात कही तो आरोपी पिंटू और उसके परिजन सोनू, महेश, राकेश, भान सिंह और चार-पांच अन्य अज्ञात उसके घर में घुस आए और पीड़िता समेत परिजनों के साथ मारपीट की है। वहीं आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए हैं।

Rape case against great grandfather who died 20 years ago and 90 year old grandfather

दादा ही नहीं परदादा पर रेप का मुकदमा दर्ज
वहीं इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता के पिता का आरोप है कि वह सभी आरोपियों को अच्छे से जानता और पहचानता है। सभी आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लिए हुए थे। पुलिस ने 6 जून को आरोपी पिंटू और उसके परिजन, जिनमें लड़के के दो तहेरे भाई, एक सगा भाई, ताऊ, बाबा और परदादा के खिलाफ रेप और घर में मारपीट व जान से मारने क धमकी आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि 90 वर्ष के सुखपाल और उनके मर चुके पिता भान सिंह को आरोपित बना दिया गया है। जिनकी 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    20 साल पहले मरे शख्स ने किया रेप, 90 साल का बुजुर्ग भी निकला रेपिस्ट.....

    'झूठे मुक़दमे में फंसाया गया है' - आरोपी
    एसएसपी ऑफिस पहुंचे आरोपी पक्ष के लोगों ने आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि वे पीड़ित पक्ष के किसी भी व्यक्ति या लड़की को नहीं जानते है। 90 साल के सुखपाल का कहना है कि मैं आज तक किसी विवाद में नहीं पड़ा। ऐसी अवस्था में मुक़दमे में नाम आना बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता भान सिंह की 20 साल पहले मौत हो चुकी है, उन्हें भी नामजद कर दिया गया है।

    Rape case against great grandfather who died 20 years ago and 90 year old grandfather

    निष्पक्षता से होगी कार्रवाई
    हालांकि पूरे मामले में बुंलदशहर एसपी राजेश मिश्रा ने कहा कि निष्पक्षता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि परिवार के काफी संख्या में लोगों को नामजद किया गया है। इसपर जांच की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+